राजनीति

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, संसदीय क्षेत्रों पर पड़ता है संसद में अच्छे माहौल का सीधा असर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में जागरुकता आई है, प्रत्येक नागरिक सदन की कार्यवाही को बहुत बारीकी से देखता है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2019, 1:43 PM IST
Budget Session 2019
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत, संसदीय क्षेत्रों पर पड़ता है संसद में अच्छे माहौल का सीधा असर

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में जागरुकता आई है, प्रत्येक नागरिक सदन की कार्यवाही को बहुत बारीकी से देखता है। सदन में होने वाली हर गतिविधि और सारी जानकारी लोगों तक पहुंचती हैंं। पीएम मोदी ने कहा हाल यह है कि सदन में अगर डिबेट नहीं होती है तो उनके प्रति समाज में नाराजगी का माहौल देखने का मिलता है।

अच्छे माहौल का सीधा लाभ संसदीय क्षेत्रों को

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि संसद में सभी सदस्य जनभावना को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र का न केवल गहराई के साथ उपयोग करेंगे, बल्कि विस्तार से चर्चा में अपनी भागीदारी भी दर्ज कराएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में अच्छे माहौल का सीधा लाभ संसदीय क्षेत्रों देखने को मिलेगा। उन्होंने खुले मन की चर्चा की पैरवी करते हुए कहा कि सरकार उसका स्वागत करेगी। आपको बता दें कि यह मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश होगा। बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक चलना है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते अरुण जेटली इस बार बजट पेश नहीं कर सकेंगे, जिसके स्थान पर सरकार पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। गोयल ही इस बार बजट पेश करेंगे।

इससे पहले राज्यसभा के अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। वहीं, कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के दौरान उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया।

Updated on:
31 Jan 2019, 1:43 PM IST
Published on: