25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में बारिश के आसार, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना

देश की राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Jan 2019, 11:18 AM IST

news

दिल्ली में बारिश के आसार, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना

नई दिल्ली। देश की राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आमतौर पर आसमान में बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

अगस्ता वेस्टलैंड: भारत लाए गए राजीव सक्सेना और दीपक तलवार, ईडी ने शुरू की पूछताछ

अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज हुआ। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और भूस्खलनों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यही कारण गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात पर रोक लगा दी गई है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद बनिहाल सेक्टर की सड़कों पर फिसलन की स्थिति है जबकि रामबन में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं दर्ज हुईं।

गुजरात: राजकोट के स्लम इलाके में लगी भीषण आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

बारिश और बर्फबारी होने और इससे संबंधित सलाह जारी

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी वाहन न फंसे और राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर खड़े सभी वाहनों को हटा दिया जाए। मौसम विभाग द्वारा राज्य में बारिश और बर्फबारी होने और इससे संबंधित सलाह जारी किए जाने के बाद बुधवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग पर यातायात को रोकने का निर्णय लिया गया। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया।