Congress General Secretary Priyanka Gandh ने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया Priyanka Gandh के Gurugram के Aralia Residential Complex में रहने की प्रबल संभावनाएं
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress General Secretary Priyanka Gandhi ) ने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला ( Government bungalow ) खाली कर दिया है। अब उनके गुरुग्राम ( Gurugram ) के अरालिया अवासीय परिसर ( Aralia Residential Complex ) में रहने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) यहां पेंटहाउस ( Penthouse ) में शिफ्ट हो सकती हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने सरकारी बंगला खाली ( Priyanka Gandhi Government bungalow ) करने के बाद लोधी रोड Lodhi Road Area )
क्षेत्र में ही रहने के लिए एक घर चुना है। फिलहाल उस घर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ कुछ दिन के लिए दिल्ली के बाहर रह सकती हैं।
हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस
प्रियंका गांधी हाल ही में पेंटाहाउस गई थी और वहीं पर रात बिताई थी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े स़ूत्रों के मुताबिक वह लुटियंस दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद यहां रहने आ सकती हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress General Secretary Priyanka Gandhi ) शुक्रवार की रात को के लिए गोल्फ कोर्स रोड में सेक्टर-43 स्थित अपने पेंटहाउस में रुकीं थी। इस प्रोपर्टी पर मलिकाना हक उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास है। प्रियंका गांधी की गाड़ियों का काफिला शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास आवास पर पहुंचा। जिसके बाद शनिवार सुबह को वह फिर से दिल्ली लौट आईं। वहीं, प्रियंका गांधी के यहीं रुकने की खबर के बाद हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने कैंपस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ( Congress General Secretary Priyanka Gandhi ) के आवास पर फिलहाल मरम्मत कार्य चल रहा है, जो दो से तीन महीने ले सकता है। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई। प्रियंका गांधी के वहां पहुंचने से पहले उनके सुरक्षा प्रभारी ने आवास का निरीक्षण किया।