राजनीति

सांसद सनी देओल पंजाब से हुए लापता! पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

सांसद और मशहूर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) हो गए लापता पठानकोट में इन दिनों सांसद सनी देओल के नाम के पोस्टर लगाए गए पोस्टर्स में सनी देओल के नाम के नीचे गुमशुदा की तलाश लिखा गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 10:32 AM IST
सनी देओल
सनी देओल

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से सांसद और मशहूर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) लापता हो गए हैं।

दरअसल, पठानकोट में इन दिनों सांसद सनी देओल ( MP Sunny Deol ) के नाम के पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टर में उनको लापता बताया गया है।

इन पोस्टर्स में सनी देओल के नाम के नीचे गुमशुदा की तलाश लिखा गया है। जानकारी के अनुसार अपने संसदीय क्षेत्र में लंबे समय तक न जाने के बाद किसी ने उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं।

वहीं, सनी देओल के पोस्टर्स को लेकर विपक्षी पार्टी ने हावी हो गईं हैं। विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर हमला बोला है। हालांकि सनी देओल की ओर से अभी इन पोस्टर्स को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसके साथ ही उनके पोस्टर्स पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने उनको गैरजिम्मेदार बताया है, तो किसी ने उन पर मजाकिया तंज कसा है।

हालांकि एक दिन पहले सनी देओल नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय में दिखाई दिए थे।

सनी देओल यहां राष्ट्रीय युवा‌ दिवस के अवसर पर खासदार क्रीड़ा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे।

Updated on:
13 Jan 2020, 10:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल