राजनीति

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये किया याद, कही बड़ी बात

Irfan Khan के निधन पर Rahul Gandhi का ट्वीट इरफान खान को बताया विश्व सिनेमा का एम्बेसेडर राहुलः इरफान की कमी हमेशा महसूस की जाएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2020, 3:23 PM IST
Irfan khan
अभिनेता इरफान खान को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। बॉलीवुड ( Bollywood ) के दिग्गज सितारों में शुमार और विश्व सिनेमाओं ( world Cinema ) में भी अपनी अलग पहचान बना चुके इरफान खान ( Irfan Khan ) के निधन ने हर किसी को गम के सागर में डूबो दिया है। जबरदस्त प्रतिभा के धनी इस अभिनेता के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। फिल्मी सितारों से लेकर दिग्गज राजनेताओं ने इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ( Congress ) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने भी इरफान खान को याद किया।

राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्राड अंबेसडर थे।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट के जरिये बॉलीवुड के दमदार अभिनेता को अंतिम सलाम किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वह वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।

राहुल गांधी ने कहा कि इरफान की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। विपदा की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

आपको बता दें कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह सिर्फ 54 वर्ष के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

लेकिन बुधवार को वो इस जंग में हार गए और अपने करोड़ों प्रशंसकों को निराश करते हुए हमेशा के लिए चले गए।

Updated on:
29 Apr 2020, 3:23 PM IST
Published on: