राजनीति

तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधने जा रहे, लालू परिवार की मौजूदगी में दिल्ली में होगी सगाई

बिहार के बड़े सियासी घराने लालू प्रसाद यादव के घरे एक बार फिर शहनाई बजने की तैयारियां जोरों पर हैं। लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शांदी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पूरे लालू परिवार की मौजूदगी में तेजस्वी दिल्ली में सगाई करेंगे। बताया जा रहा है कि 50 खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में ये सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा है।
2 min read
Tejashwi Yadav Marriage

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) के घर फिर शहनाई बजने वाली है। लालू के छोटे लाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव की सगाई दिल्ली ( Delhi ) में होगी। इस दौरान पूरा लालू परिवार मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि 50 लोगों की मौजूदगी में सगाई समारोह आयोजित किया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी बड़े बेटे तेज प्रताप और बेटी मीसा एवं देवी समेत अन्य बच्चों के साथ इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं।

बिहार के बड़े सियासी घराने में शुमार लालू परिवार में एक बार फिर खुशियों का मौका आया है। इस बार उनके छोटे बेटे घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

यही वजह है कि इस खुशी के मौके पर पूरा लालू परिवार इस वक्त दिल्ली में मौजूद है। बताया जा रहा है यहां सीमित लोगों की मौजूदगी में ही तेजस्वी यादव की सगाई होने वाली है। ये सगाई गुरुवार यानी 9 दिसंबर को होगी।

हालांकि शादी समारोह में कौन-कौन शामिल होगा? तेजस्वी की दुल्हनिया कौन हैं, फिहाल इसको लेकर मीडिया में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के कुल 9 बच्चे हैं। इनमें 7 बेटी और 2 बेटे हैं। सभी बच्चों में तेजस्वी सबसे छोटे हैं। यही नहीं तेजस्वी यादव को लालू यादव का राजनीतिक उत्तराधिकारी भी माना जाता है।

लालू की गैरमौजूदगी में वे ही पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेते रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने बेहतर प्रदर्शन भी किया।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी उन्हीं की पार्टी के विधायक की बेटी एश्वर्या से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों तलाक लेने का फैसला लिया। तेज प्रताप के तलाक का मामला भी लंबे समय तक मीडिया में सुर्खियां बंटोरता रहा। इस दौरान बिहार की सियासत भी गर्माई रही।

Published on:
08 Dec 2021 09:40 am
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना