राजनीति

शिवसेना ने Modi Govt पर साधा निशाना, Maharashtra में Corona के बढ़ते मामलों के लिए केंद्र को बताया जिम्मेदार

Maharashtra में Coronavirus के बढ़ते मामलों को गर्माई सियासत Shiv Sena ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में Modi Govt पर साधा निशाना प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर केंद्र को बताया जिम्मेदार

2 min read
Jul 30, 2020
शिवसेना ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बढ़ने के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) लगातार अपने पैर पसार रहा है। लेकिन कोरोना संकट के बीच राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना ( Shiv Sena ) ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार ( Modi Govt ) पर निशाना साधा है। दरअसल शिवसेना ने महाराष्ट्र ( Coronavirus in Maharashtra )में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में केंद्र की मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। इस बार केंद्र सरकार को महाराष्ट्र में कोविड-19 ( Covid 19 ) के फैलने के लिए दोषी ठहराया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के केस 4 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 14 हजार से ज्यादा लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। संपादकीय में ये दावा किया गया है कि अगर महाराष्ट्र ने COVID-19 मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी है, तो जिम्मेदारी देश के प्रधान होने के नाते, भारत के प्रधानमंत्री की है।

संपादकीय में कहा गया, बीजेपी दावा करती है कि गैर भाजपा शासित राज्य कोविड के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे जो अच्छी राजनीति के संकेत नहीं है। यही नहीं सामान में ये कहा गया है कि "गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में महामारी ने तबाही मचाई है। हम इससे संबंधित जानकारी दिल्ली भेजने के लिए तैयार हैं।"

भाजपा की पूर्व सहयोगी सेना, जिसने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाई, ने आरोप लगाया कि कई भाजपा शासित राज्य की सरकारें अन्य दलों की सरकारों को जानबूझ कर गिराकर सत्ता में आईं।

आपको बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये संपादकीय ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने मिशन बिगेन अगेन के तहत लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाया है लेकिन कुछ क्षेत्रों में ढील भी दी है।

नए दिशानिर्देशों के तहत, खरीदारी और बाहरी अभ्यास जैसी गतिविधियां पड़ोसी क्षेत्रों तक सीमित रहेंगी। जबकि अप्रतिबंधित आंदोलनों को केवल चिकित्सा कारणों से अनुमति दी जाती है, बड़ी सभा निषिद्ध बनी रहती है।

नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, रेस्तरां और रसोईघर को मॉल में संचालित करने की अनुमति दी गई है, लेकिन, होम डिलीवरी के साथ।

देश में कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का ही है। चार लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ देश के कुल में कोरोना मौतों का 41 फीसदी सिर्फ महाराष्ट्र से है।

आपको बता दें कि मुंबई में कोविड-19 के 1,118 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 11 हजार 964 तक पहुंच गई है।

Published on:
30 Jul 2020 12:34 pm
Also Read
View All