
bjp mla kanchan tanve angry panchayat secretary mobile off, फोन पर बात करतीं बीजेपी विधायक कंचना तनवे (Source- Kanchna Tanve Facebook Page )
Khandea BJP MLA Kanchan Tanve Angry: मध्यप्रदेश के खंडवा में बीजेपी विधायक कंचन तनवे उस वक्त नाराज हो गईं जब वो निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पीपलकोटा गांव पहुंची थीं। विधायक कंचन तनवे ने अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। करीब एक महीने पहले विधायक कंचन तनवे के द्वारा ही यहां पर सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया गया था। मौके पर निरीक्षण के दौरान सड़क का कार्य प्रारंभ न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा कर कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
सीसी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद विधायक कंचन तनवे ग्राम पीपलकोटा स्थित स्कूल परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल का निर्माण रिकॉर्ड में पूर्ण दर्शाए जाने के बावजूद मौके पर कार्य अधूरा पाया गया। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी विधायक ने नाराजगी व्यक्त की। विधायक तनवे ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया और सचिव के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारी द्वारा सचिव का मोबाइल बंद होने की जानकारी देने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 'सचिव का मोबाइल बंद है, जबकि हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है।' उन्होंने सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा बाउंड्री वॉल के निर्माण की जांच कराकर उसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, राजपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, दीपक राठौड़, पप्पू जादम, हरिओम विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मुरली जलोदिया, दुर्गेश शर्मा, जितेंद्र सावनेर उपस्थित रहे।
Updated on:
27 Aug 2026 08:38 pm
Published on:
27 Aug 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
