राजनीति

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे का भाजपा पर तंज- लद चुके कीचड के दिन, अब नहीं खिल पाएगा कमल

महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने BJP पर जमकर निशाना साधा मुंबई की वर्ली सीट से विधायक हैं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे

2 min read
n.png
,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना नेता और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

आदित्य ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जैसा कि वे कहते हैं, 'कीचड होगा तो ही कमल खिलेगा', मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'कीचड' के दिन लद चुके हैं और उनके इरादे अब फलीभूत नहीं होंगे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आदित्य ठाकरे बुधवार को विधानसभा में बोले रहे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। विपक्षी भाजपा व सत्तारूढ़ शिवसेना के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

इसकी वजह से विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

अपने आक्रामक रुख को जारी रखते हुए भाजपा सदस्यों ने 'सामना' की रिपोर्ट के साथ प्रिंटेड बैनर लेकर विधानसभा भवन तक मार्च किया और बेमौसम बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे किसानों को 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता की मांग की।

विधानसभा के भीतर कुछ सदस्यों ने पोस्टर लहराए और सदन के मध्य पहुंच गए और शिवसेना की पूर्व की मांग के तुरंत क्रियान्वयन की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन की कार्यवाही जारी रखने के लिए उन्हें अपनी सीट पर लौटने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने उनकी बात अनसुनी कर दी।

इस पर शिवसेना के कुछ विधायक भाजपा सदस्यों के पास पहुंच गए और उन्होंने उनसे पोस्टर छीनने की कोशिश की, जिससे काफी हंगामा, नारेबाजी और अव्यवस्था पैदा हुई।

Updated on:
19 Dec 2019 10:43 am
Published on:
19 Dec 2019 10:36 am
Also Read
View All
‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी

Ashok Gehlot : जोधपुर में 2 माह तक रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन पर रोक, भाजपा सांसद-मंत्री पर बरसे अशोक गहलोत