राजनीति

शिवसेना के निशाने पर भाजपा, सरकार गठन के लिए इन दलों के होगी मुख्य भूमिका?

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सियासी असमंजस अभी बरकरार भाजपा को सरकार के लिए निमंत्रण दिए से सियासी संग्राम चरम पर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा की तुलना हिटलर से की
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 10:09 AM IST
c.png

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दो हफ्ते बाद भी सरकार गठन को लेकर सियासी असमंजस अभी बरकरार है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर भाजपा को सरकार गठन के लिए निमंत्रण दिए जाने के बाद सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है।

भाजपा ने जहां आज कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। वहीं, शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा की तुलना हिटलर से की है।

दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे एक आर्टिकल में संजय राउत ने कहा कि 5 साल दूसरों को डर दिखाकर राज करने वाली टोली आज खुद ही डरी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को डराकर समर्थन नहीं मिलता। संजय राउत ने सरकारी एजेंसियों को भी निष्पक्ष काम करने की हिदायत दी।

सामना में संजय राउत ने लिखा है कि महाराष्ट्र दिल्ली का गुलाम नहीं है, इसलिए यहां की राजनीति केवल यहीं होनी चाहिए।

संजय राउत ने लिखा कि इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तय करेंगे। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का रोल महत्वपूर्ण साबित होगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता के लिए संघर्ष चरम पर है। जबकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भाजपा को सरकार गठन के लिए निमंत्रण दिए जाने के बाद सियासी सरगर्मी कहीं अधिक बढ़ गई है।

Updated on:
10 Nov 2019, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला