राजनीति

Sushant Singh Rajput Case: Sanjay Raut बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकते

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला ( Sushant Singh Rajput suicide case ) सियासी तूल पकड़ता जा रहा है शिवसेना सांसद संजय राउत ( Shiv Sena MP Sanjay Raut ) ने फिल्मी स्टाइल में विपक्षियों को जवाब दिया है
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2020, 7:56 PM IST
Sushant Singh Rajput Case: Sanjay Raut बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकते
Sushant Singh Rajput Case: Sanjay Raut बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकते

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला ( Sushant Singh Rajput suicide case ) सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां बिहार के नेताओं में महाराष्ट्र सरकार ( Government of Maharashtra ) पर निशाना साधा है, वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ( Shiv Sena MP Sanjay Raut ) ने फिल्मी स्टाइल में विपक्षियों को जवाब दिया है। संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने सुशांत सिंह राजपूत केस ( Sushant Singh Rajput case ) में सोमवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। इस दौरान शिवसेना सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा, एक दिन में मशहूर अभिनेता राज कुमार ( Actor Raj Kumar ) की एक फिल्म देख रहा था। इस बीच आचनक मुझे उनका एक प्रसिद्ध डायलॉग याद आ गया। जिसमें उन्होंने कहा है...जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों के मकानों पर पत्थर नहीं फेंकते।

मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से

शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि मुझे राज कुमार अभिनेता बेहद पसंद हैं। आपको बता दें कि संजय राउत द्वारा बोले गए डायलॉग का संदर्भ विख्यात अभिनेता राज कुमार की सुपरहित फिल्म वक्त (1965) से था। इस फिल्म में राज कुमार एक सीन के दौरान कहते हैं...जिनके अपने घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। राउत ने इस दौरान मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

सुशांत केस में जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जारी रहनी चाहिए

सुशांत सिंह राजपूता आत्महत्या केस ( Sushant Singh Rajput suicide case ) से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए राउत ने कहा कि हमें मुंबई पुलिस पर पूरा विश्वास है। इस केस में मुंबई पुलिस बेहतरीन काम कर रही है। मुंबई पुलिस इतनी सक्षम है कि उसकी तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से भी की जा सकती है। संजय राउत ने कहा कि सुशांत केस में जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जारी रहनी चाहिए। आपको बता दें कि सुशांत सिंह केस की जांच अब बिहार पुलिस ने भी शुरू कर दी है। सुशांत के पिता ने पिछले दिनों अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

Updated on:
3 Aug 2020, 7:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए