राजनीति

झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी, जयंत सिन्हा ने डाला वोट

झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू विधानसभा के 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 11:58 AM IST
b.png

नई दिल्ली।झारखंड में 17 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान गुरुवार सुबह से शुरू हो चुका है। ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा के 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा।

मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है।

रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकाठा के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा, वहीं बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता दोपहर 3 बजे तक ही मतदान कर सकते हैं।

चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इन प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला 56,06,743 मतदाता करेंगे।

मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 26,73,991 है, जबकि थर्ड जेंडरों की संख्या 95 है।

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सीपी सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उप मुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं।

Updated on:
12 Dec 2019, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला