राजनीति

वीडियो मिशन कर्नाटकः पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के ये 5 मंत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी भाजपा कार्यर्ताओं को नमो एप के जरिए दिए जीत के 5 मंत्र। कांग्रेस पर निकाली जमकर भड़ास

2 min read
modi karnataka

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बीजेपी नेताओं को नमो एप के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मिशन कर्नाटक के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। पीएम मोदी ने कहा बीजेपी वर्कर को जीत के 5 मंत्र दिए। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली साथ ही भाजपा के विकास के एजेंडे के बारे में कार्यकर्ताओं से खुलकर चर्चा की। आईए जानते हैं पीए मोदी ने कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के कौन से 5 मंत्र दिए..

कांग्रेस मुक्त भारत
पीएम मोदी ने वीडियो एप के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारों को कांग्रेस की बुराई वाली राजनीति के बारे में बताया। मोदी ने आरोप लगाया कि देश बाकी दलों में जो बुराई आई है वो कांग्रेस की वजह से आई है। कांग्रेस की मुख्यधारा में राजनीति के कारण आई है।


राजनीतिकरण का शुद्धिकरण
पीएम मोदी ने कहा कि जब तक कांग्रेस कल्चर को मुख्य धारा से मुक्ति नहीं दिलाएंगे तब तक मैं नहीं मानता हूं, हम देश में राजनीतिकरण का शुद्धिकरण कर पाएंगे।


विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए पीएम मोदी ने उन्हें विकास की राह पर चलने की सलाह दी। मोदी ने यहां भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले कांग्रेस 50 चीजों में से 5 चीजों में झूठ बोलती थी, लेकिन अब 50 झूठ बोलती है और 5 चीजें तो गायब हो गई हैं।


संगठन की शक्ति को कोई हरा नहीं सकता
पीएम मोदी ने भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है उसके संगठन की शक्ति। उन्होंने हमारे संगठन की शक्ति को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती।


एक एक मतदाता तक पहुंचना लक्ष्य
पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने जीता का बड़ा मंत्र दिया। उन्होंने कहा हमारा मकसद एक-एक मतदाता तक पहुंचना है। प्रचार- प्रसार चलता रहेगा लेकिन लक्ष्य यह रखें कि हम हर मतदाता तक पहुंच सकें।

Published on:
26 Apr 2018 01:45 pm