अमर सिंह ( Amar Singh ) का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया Amar Singh Death का इलाज सिंगापुर ( Singapore ) के एक अस्पताल में चल रहा था
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के पूर्व नेता, मुलायम सिंह ( Mulayam Singh ) के नजदीकि और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ( Amar Singh ) का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। अमर सिंह ( Amar Singh Death ) गुर्दारोग से पीड़ित थे और उनका इलाज सिंगापुर ( Singapore ) के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ), उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ( Vice President M. Venkaiah Naidu ) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ) से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। इस बीच अमर सिंह से जुड़े कई नए-पुराने किस्से लोगों की जुबान पर आ गए हैं। ऐसा ही किस्सा उस समय का है, जब अमर सिंह के एक बयान से पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया था।
Jaya Bachchan पर दिया था विवादित बयान
यह मसला साल 2016 का है। उस समय देश में बीफ को लेकर एक बहस छिड़ी हुई थी। इस बीच अमर सिंह ने जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दिया था। दरअसल, अमर सिंह ने जया बच्चन पर बीफ खाने का आरोप लगाया था। अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कौन क्या खाता है, क्या पहनता यह उसके व्यक्तिगत मामले हैं, इन सब बातों को लेकर झगड़े या हत्याएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एक डेलिगेशन ग्लासगो गया था। इसमें जया बच्चन भी शामिल थीं। तब वहां पर सभी लोगों ने पोर्क व बीफ खाया था।
आपको बता दें कि एक समय में अमर सिंह के मुलायम सिंह यादव से बहुत करीबी संबंध थे। यहां तक कि समाजवादी पार्टी में अमर सिंह को द्वितीय श्रेणी का नेता माना जाता था। लेकिन 2017 में अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच तकरार के बाद उनको समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बावजूद इसके वह राजनीति में काफी सक्रिय रहे। समाजवादी पार्टी से दूरी अमर सिंह को भारतीय जनता पार्टी के करीब ले आई थी।
यही वजह है कि अमर सिंह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आए। यहां तक कि जया प्रदा को भाजपा में लाने के पीछे भी अमर सिंह का ही हाथ था समझा जाता है। अपने पूरे सियासी जीवन में भाजपा को पानी पी—पी कर कोसने वाले अमर सिंह अंतिम दिनों में भाजपा का गुणगाण करने के लिए थे।