लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद रहे अमर सिंह (Amar Singh) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। आखिर में उन्हें शनिवार को अंतिम सांस ली। उनके बेहद करीबी रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अमर सिंह व पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ में लिखा है "अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि"। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।