राजनीति

क्यों खारिज हुआ चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महभियोग का प्रस्ताव, जानिए ये 5 वजहें

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति नायडू ने महाभियोग की अपील को खारिज करते हुए कहा कि चीफ जस्टिस के खिलाफ कदाचार के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 1:27 PM IST
impeachment

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की अपील को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने अपनी हैदराबाद की यात्रा में कटौती करते हुए देश के चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाने के प्रस्ताव पर संविधान विषेशज्ञों से परामर्श के लिए रविवार दोपहर दिल्ली लौट आए।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति नायडू ने 60 से अधिक संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित महाभियोग की अपील को खारिज करते हुए कहा कि चीफ जस्टिस के खिलाफ कदाचार के कोई सबूत नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के इस फैसले के विरुद्ध विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

उपराष्ट्रपति की विवेचना के अनुसार इस प्रस्ताव में एक तकनीकी वजह है। इसके मुताबिक विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर राज्य सभा की सात रिटायर किए हुए सांसदों ने हस्ताक्षर किये थे जो की महाभियोग की शर्तों की अनुसार गलत है। रविवार को उपराष्ट्रपति नायडू ने महाभियोग के मसले पर लोकसभा के पूर्व महासचिव और जाने माने संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप, पूर्व विधि सचिव पी के मल्होत्रा, पूर्व विधायी सचिव संजय सिंह और राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। प्रथम दृष्टया चीफ जस्टिस पर किसी कदाचार का आरोप तय करने के लिए साक्ष्य नहीं है। अनियमितता से कदाचार तय नहीं होता। बता दें कि देश के इतिहास में आज तक किसी भी प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग नहीं लगाया गया है| नियम के मुताबिक जब इस तरह का कोई नोटिस दिया जाता है तो राज्यसभा सचिववालय दो बातों की जांच करता है, पहला- जिन सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं उसकी जांच और क्या इसमें नियमों का पालन किया गया है या नहीं|

क्यों खारिज हुआ महाभियोग

-विपक्षी दलों के नोटिस में सात पार्टियों के 71 सांसदों के हस्ताक्षर थे। लेकिन हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में से सात सांसद ऐसे हैं जो राज्यसभा से रिटायर हो चुके हैं।
- चीफ जस्टिस पर कदाचार साबित नहीं हुआ है।
- उपराष्ट्रपति को इस प्रस्ताव में कोई मेरिट नहीं दिखा यानी तकनीकी आधार पर इस प्रस्ताव को खारिज किया गया है।
- चीफ जस्टिस के 'दुर्व्यवहार या नाकाबलियत' के बारे में ठोस और विश्वसनीय जानकारी नहीं है।
- जानकारों से विचार विमर्श के बाद उपराष्ट्रपति ने पाया कि इस नोटिस में महाभियोग के लिए कोई मजबूत आधार नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र: नगर परिषद में मटन पार्टी पर महायुति में घमासान! BJP ने कलेक्टर से की शिकायत, तो शिंदे सेना बिफरी

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं