प्रतापगढ़

सपना चौधरी के प्रोग्राम में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां, संचालक देते रहे भोले बाबा की कसम

सपना ( Dancer Sapna Chaudhary ) के स्टेज पर आने से हो रही देरी को देख भीड़ एक बार बेकाबू हो गई। लोग बेरिकेड्स तोड़ कर मंच के पास पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस ( Pratapgarh Police ) और कार्यक्रम के आयोजकों के हाथ पांव फूल गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2020, 12:56 AM IST
Crowd Uncontrolled In Sapna Chaudhary's Program
Crowd Uncontrolled In Sapna Chaudhary's Program

प्रतापगढ़.
अटल रंगमंच पर चल रहे नगर परिषद के महाशिवरात्रि मेले में रविवार रात को प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम ( Sapna Chaudhary Program ) में उमड़ी भीड़ बेेकाबू हो गई। भीड़ ने बेरिकेड्स तोड़ दिए और मंच के पास पहुंचने लगी। सपना के प्रस्तुति देने से पहले ही उमड़ी भीड़ ने अनुशासन खो दिया।


बेरिकेड्स तोड़ कर मंच के पास पहुंचने लगे...

सपना ( Dancer Sapna Chaudhary ) के स्टेज पर आने से हो रही देरी को देख भीड़ एक बार बेकाबू हो गई। लोग बेरिकेड्स तोड़ कर मंच के पास पहुंचने लगे। इस दौरान पुलिस ( Pratapgarh Police ) और कार्यक्रम के आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान एसपी पूजा अवाना, सहित पूरे पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।


भोले बाबा की कसम दिलाते रहे...

भीड़ को बेकाबू होते देख संचालक भीड़ को अनुशासन में रहने के लिए बार-बार भोले बाबा की कसम दिलाते रहे। सपना के मंच पर आने के बाद रात साढ़े ग्यारह बजे भीड़ फिर बेकाबू हो गई। इस बार पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुर्सियां टूट गईं। पुलिस देर रात तक नियंत्रण कोशिश कर रही थी।

यह भी पढ़ें...

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं