प्रतापगढ़

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फायरिंग, कांस्टेबल के दाहिने हाथ पर लगी गोली

एसपी पूजा अवाना द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करने पहुंची अरनोद थाना पुलिस ( Pratapgarh Police ) के कॉस्टेबल रामावतार पर बदमाशों ने फायरिंग ( Firing On Police Team ) कर दी। ( pratapgarh news )
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2020, 11:41 PM IST
Firing On Police Team : Attack On Police Team : Constable Injured
Firing On Police Team : Attack On Police Team : Constable Injured

प्रतापगढ़।
जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के नोगांवा चौकी क्षेत्र में एसपी पूजा अवाना द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करने पहुंची अरनोद थाना पुलिस ( Pratapgarh Police ) के कॉस्टेबल रामावतार पर बदमाशों ने फायरिंग ( Firing On Police Team ) कर दी।

रास्ते में छिपे हुए अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग ( pratapgarh news )


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वांछित अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए। इस दौरान जब पुलिस अरनोद थाने की ओर दोबारा लौट रही थी, इस बीच रास्ते में छिपे हुए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अरनोद थाना में कार्यरत कॉस्टेबल रामअवतार के हाथ में गोली लगी है। पुलिस कांस्टेबल के दाहिने हाथ में लगी गोली में उसके हाथ की उंगली पूरी तरह से जख्मी हो चुकी है।


विधायक रामलाल मीणा भी अस्पताल पहुंचे

फायरिंग की घटना के बाद घायल पुलिस कांस्टेबल को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल में शहर कोतवाली प्रभारी मदनलाल खटीक सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। घटना की सूचना पर प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कॉस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान विधायक रामलाल मीणा ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

जिला अस्पताल में उपचार

शहर कोतवाल मदनलाल खटीक ने बताया कि घटना के बाद प्रतापगढ़ पहुंचने पर कॉस्टेबल का जिला अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। हालांकि मामला अरनोद थाना क्षेत्र का होने के चलते इस मामले को अरनोद थाना अधिकारी दीपक बंजारा पूरे मामले को देखेंगे।

यह भी पढ़ें...

Updated on:
10 Mar 2020, 11:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले