प्रतापगढ़

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद की 15 वार्डों का रिजल्ट घोषित, कांग्रेस- भाजपा में कांटे का मुकाबला

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। देखें रिजल्ट।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 5:24 PM IST
Pratapgarh panchayat chunav 2026 results live updates zila parishad panchayat samiti election result who will win
Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results : ग्राफिक्स फोटो पत्रिका।

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़. गांवों की सरकार में किसका राज होगा और किसकी राजनीतिक जमीन मजबूत होगी और जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आना शुरू हो गया है। ईवीएम से निकलने वाले नतीजे न केवल प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे, बल्कि जिले में भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी सहित अन्य दलों की ग्रामीण राजनीति की ताकत का भी आकलन करेंगे। इस बार चुनावी मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि जिले की आठ पंचायत समितियों के 138 वार्डों और जिला परिषद के 25 वार्डों में कुल 163 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई है।

जिला परिषद की 25 सीटों में से अब तक 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए है। 8 वार्डों के नतीजे आना अभी बाकी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस ने 11 और भाजपा ने 7 वार्डों में दर्ज की जीत की है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 वार्डों पर कब्जा जमाया है।

भाजपा के विजेता प्रत्याशियों में वार्ड 1 से देऊ, वार्ड 3 से रामकन्या, वार्ड 8 से हकरी कुमारी, वार्ड 10 से कैलाशी कुमारी, वार्ड 14 से रामचन्द्र, वार्ड 17 से शैलेन्द्र कुमार और वार्ड 23 से कल्पना ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस के विजेता प्रत्याशियों में वार्ड 2 से ओमप्रकाश, वार्ड 4 से बहादुरमल, वार्ड 5 से रमेश चन्द्र, वार्ड 6 से समुडी मीणा, वार्ड 7 से नाती, वार्ड 19 से लीला बाई, वार्ड 20 से लीला देवी कुमावत, वार्ड 21 से दिनेश चन्द्र जाट, वार्ड 22 से इन्द्रा देवी, वार्ड 24 से सपना कुमारी मीणा और वार्ड 25 से जगदीश चन्द्र ने जीत हासिल की।

भारत आदिवासी पार्टी के विजेता प्रत्याशियों में वार्ड 9 से रेखा कुमारी मीणा, वार्ड 11 से गीता, वार्ड 12 से ममता, वार्ड 13 से सुरता, वार्ड 15 से राजेश कुमार मीणा, वार्ड 16 से गोवर्धन लाल मीणा और वार्ड 18 से रमेश चन्द्र मीणा ने जीत दर्ज की।

अभी जिला परिषद के वार्ड नंबर 6, 8, 11, 13, 15, 23, 24 और 25 के परिणाम आना बाकी हैं। शेष वार्डों के नतीजों पर जिला प्रमुख की कुर्सी की सियासी तस्वीर टिकी।

आंकड़ों में चुनाव का पूरा गणित

जिले की आठ पंचायत समितियों में कुल 138 वार्ड है। इनमें 442 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं जिला परिषद के 25 वार्डों में 74 प्रत्याशियों ने चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमाई है। जिला परिषद के 25 वार्डों के 74 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 516 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला होना है।

जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी का रास्ता भी होगा साफ

मतगणना के नतीजों का असर केवल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों तक सीमित नहीं रहेगा। इनके परिणामों से जिले की ग्रामीण सत्ता की अगली तस्वीर भी तय होगी। जिला परिषद में 25 सदस्यों में बहुमत के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। वहीं आठों पंचायत समितियों में बहुमत के आंकड़े अलग-अलग रहेंगे। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को और पंचायत समितियों के प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को निर्धारित है। ऐसे में शुक्रवार के परिणामों के बाद राजनीतिक दलों की रणनीति अगले चरण की कुर्सियों पर केंद्रित हो जाएगी।

पीपलखूँट पंचायत समिति - कुल 17 वार्डों

भारत आदिवासी पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं।
भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
निर्दलीय एक प्रत्याशी ने बाजी मारी।

दलोट पंचायत समिति - कुल 15 वार्डों

दलोट पंचायत समिति के चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी का एकतरफा दबदबा है। 15 में से 9 वार्डों पर दर्ज की जीत की है। भाजपा ने 4 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई वहीं कांग्रेस को महज 2 सीटें मिलीं। दलोट पंचायत समिति में BAP का प्रधान बनना लगभग तय है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के विकास मीणा ने सबसे करीबी मुकाबले में BAP के जीवनलाल को महज 50 मतों से हराया।
वार्ड नंबर 8 से BAP के अनिल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी नारायण को 1872 मतों से हराया।
वार्ड नंबर 11 में BAP के मांगी लाल ने 63 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 12 में भाजपा की सीमा कुंवर 65 मतों से विजयी रहीं।
दलोट पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों में कुल 48004 मत पड़े थे। इनमें 574 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। पार्टीवार आंकड़ों में BAP को 17977, कांग्रेस को 14769 और भाजपा को 12961 मत मिले।

Also Read
View All
राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल

प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं