प्रयागराज

UP News: खाली सिलेंडर काटकर बना दिया चूल्हा; अखिलेश ने कसा तंज, कहा- आपदा में आविष्कार, सुर्खियों में छाया मामला

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रयागराज का वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने 'X' पर लिखा- आपदा में आविष्कार, पूरी खबर पढ़िए...

2 min read
akhilesh yadav shares prayagraj woman gas cylinder chulha
खाली सिलेंडर को काटकर महिला ने बनाया देसी चूल्हा (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Akhilesh Yadav: घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इसी बीच प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने महंगाई पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म 'X' पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। वीडियो में एक आदमी, 3 महिलाएं और बच्चे नजर आ रहे हैं। खास बात है कि वीडियो में दिख रही महिलाएं खाली गैस सिलेंडर को काटकर बनाए गए चूल्हे पर रोटियां सेंकती दिखाई दे रही हैं।

महंगाई के बीच वायरल हुआ अनोखा जुगाड़

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही महिलाएं प्रयागराज की रहने वाली बताई जा रही हैं। अखिलेश द्वाराा शेयर किए गए दूसरे वीडियो में एक आदमी सिलेंडर काटकर बनाए गए चूल्हे पर भगौना रखकर कुछ पकाता नजर आ रहा है। कुंकिंग कर रहे आदमी के पास बच्चे भी खेल रहे हैं और कुछ मांग रहे हैं। अखिलेश ने वीडियो को शेयर करते हुए तंज भरे अंदाज में लिखा- आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो जिस सिलेंडर से चूल्हा जलता था, उसे ही चूल्हा बना लिया।

अखिलेश यादव के पोस्ट के बाद चर्चा में आया मामला

अखिलेश यादव द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे महंगाई से जूझ रहे आम परिवारों की हकीकत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे व्यवस्था और गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो ने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों और आम जनता पर उसके प्रभाव को लेकर एक बार फिर बहस को तेज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

अखिलेश यादव द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए परिवार की मजबूरी पर सहानुभूति व्यक्त की। वहीं, कुछ लोगों ने इसे गैस आपूर्ति और घरेलू बजट से जुड़ी समस्याओं का उदाहरण बताया। दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले को राजनीतिक नजरिए से देखते हुए सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। वीडियो के वायरल होने के बाद महंगाई और रसोई गैस की कीमतों का मुद्दा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गया है।