प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज

शुक्रवार को सुबह से ही छात्रों का हुजूम विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हो गया है। हजारों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर विरोध किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति के नाम से दाग दिया और पिंडदान करते हुए सिर मुड़वाकर विरोध दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2022, 2:31 PM IST
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए 400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही छात्रों का हुजूम विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हो गया है। हजारों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर विरोध किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति के नाम से दाग दिया और पिंडदान करते हुए सिर मुड़वाकर विरोध दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद हैं।

छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के 18वें दिन छात्रों ने जमकर विरोध किया। सभी छात्र गुरुवार को कुलपति का प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाले थे। इसके बाद शुक्रवार को छात्रों ने विरोध में सिर मुड़वाकर दाग देकर पिंडदान किया। आंदोलन में बैठे छात्र सत्यम कुशवाहा ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बात नहीं मानी तो आगे प्रदर्शन प्रदेश लेवल पर होगा। अमरण अनशन पर बैठे छात्रों को कुछ हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का आक्रोश देखने को तैयार रहे।

जारी है अमरण अनशन

फीस वृद्धि के छात्रों का अमरण अनशन जारी है। छात्रों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिए गए हैं। छात्रों द्वारा फीस वृद्धि के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल