प्रयागराज

अतीक की मांद है प्रयागराज की नैनी जेल, एक घंटे में फिर वही ठिकाना?

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद एक घंटे में नैनी जेल पहुंच जाएगा। उसे नैनी जेल में रखने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
3 min read
 atiq ahmed
चित्रकूट में रेल फाटक बंद होने से खड़ा रहा अतीक का काफिला

इससे पहले गुजरात की साबरमती जेल से यूपी पुलिस की टीम 26 मार्च की शाम को उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। माफिया अतीक अहमद के साथ पुलिस के 45 जवान 1218 किलोमीटर तक सफर तय कर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मंगलवार यानी 28 मार्च को उसे प्रयागराज के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। अतीक के काफिले के साथ उसकी बहन और वकील भी चल रहे हैं।

इससे पहले 26 मार्च को सुबह यूपी STF के अफसर और 30 हथियारबंद जवान अहमदाबाद पहुंचे और शाम 4 बजे तक गुजरात पुलिस से अतीक की कस्टडी की प्रक्रिया पूरी की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 बजकर 44 मिनट पर अतीक जेल गेट से बाहर आया और फौरन उसे वैन में बैठा दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि 'यूपी STF मेरी हत्या कर देगी।'

नैनी जेल के सामने हलचल तेज
माफिया अतीक का काफिला प्रयागराज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नैनी जेल के सामने पुलिस की हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नैनी, औद्दोगिक क्षेत्र, दारागंज, घूरपुर, करछना थाने की फोर्स नैनी जेल के बाहर लगा दी गई है। बताया जा रहा है क‍ि कुछ ही देर में पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंचने वाली है। वहीं डीसीपी नगर दीपक भूकर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड
माफिया अतीक अहमद के काफिले में शामिल गाड़ियां करीब 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से प्रयागराज की ओर बढ़ रही हैं। अतीक का काफिला, शाम 5 बजे के बाद किसी भी वक्त नैनी जेल में दाखिल हो सकती है। इसको लेकर नैनी जेल में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां उसे तन्हाई बैरक में रखा जाएगा।

चित्रकूट में दस मिनट रुका रहा अतीक का काफिला
गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक का काफिला ‌चित्रकूट पहुंच चुका है। यहां रेलवे फाटक बंद होने के कारण अतीक का काफिला दस मिनट तक रोका गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने काफिले में शामिल पुलिस अफसरों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन अफसरों ने बात नहीं की।

इस रास्ते अतीक को लाया गया प्रयागराज
यूपी एसटीएफ का काफिला अहमदाबाद से राजस्थान के उदयपुर-कोटा होते हुए मध्य प्रदेश में शिवपुरी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। काफिला अब तक 21 घंटे यानी रविवार शाम 5:45 बजे से सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे तक 1155 किलोमीटर का सफर तय कर चित्रकूट पहुंच चुका है। प्रयागराज का सफर अभी 120 किलोमीटर और है। टीम इस दौरान सात जगह रुकी। इससे पहले काफिला एमपी में शिवपुरी के पास रुका था। जब अतीक वैन से उतर रहा था, तब उससे पूछा गया कि क्या आपको डर लग रहा है? तो गैंगस्टर बोला- किस बात का डर।

अतीक के वकील ने कहा- हमें उनकी सुरक्षा की फिक्र
अतीक के वकील विजय मिश्रा ने कहा- 'कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट ले जाया जा रहा है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी, वह हम स्वीकार करेंगे। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट जाएंगे। हमें अतीक अहमद की सुरक्षा की फिक्र है। हम राजस्थान से उनके काफिले के साथ चल रहे हैं।'

Updated on:
27 Mar 2023 05:11 pm
Published on:
27 Mar 2023 05:11 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत