प्रयागराज

पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम पर पति-पत्नी करें निवेश, हर माह मिलेगा गारंटी इनकम, जल्दी करें आवेदन

Scheme of post Office: जीवन में खुशहाली आए और आर्थिक संकट से मुक्ति मिले इसके लिए पोस्ट ऑफिस ने पति-पत्नी के लिए बेहतर स्कीम लेकर आया है। पति-पत्नी हर महीने इस स्कीम से गारंटी इनकम पा सकते हैं। इस प्लान के मुताबिक हर माह प्रॉफिट में 4950 रुपये मिलेगा। पोस्‍ट ऑफिस की मंथली इनकम स्‍कीम में पति-पत्‍नी ज्‍वाइंट अकाउंट के जरिए हर महीने गारंटीड इनकम हासिल कर सकते हैं। लेकिन पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) की इस स्‍कीम में सिर्फ एकमुश्‍त निवेश करना होता है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2022, 8:23 PM IST
पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम पर पति-पत्नी करें निवेश, हर माह मिलेगा गारंटी इनकम, जल्दी करें आवेदन
पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम पर पति-पत्नी करें निवेश, हर माह मिलेगा गारंटी इनकम, जल्दी करें आवेदन

प्रयागराज: जीवन में खुशहाली आए और आर्थिक संकट से मुक्ति मिले इसके लिए पोस्ट ऑफिस ने पति-पत्नी के लिए बेहतर स्कीम लेकर आया है। पति-पत्नी हर महीने इस स्कीम से गारंटी इनकम पा सकते हैं। इस प्लान के मुताबिक हर माह प्रॉफिट में 4950 रुपये मिलेगा। पोस्‍ट ऑफिस की मंथली इनकम स्‍कीम में पति-पत्‍नी ज्‍वाइंट अकाउंट के जरिए हर महीने गारंटीड इनकम हासिल कर सकते हैं। लेकिन पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) की इस स्‍कीम में सिर्फ एकमुश्‍त निवेश करना होता है।

खुलेगा ज्वाइंट खाता

पोस्ट ऑफिस के मथांली इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत इसमें पति और पत्नी का ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है. इस स्कीम के तहत सिंगल और ज्वॉइंट (3 व्‍यक्ति तक) दोनों अकाउंट खोले जा सकते हैं। MIS अकाउंट में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है. इसकी मैच्‍योरिटी 5 साल की होती है। इसके बाद आप को पांच साल बाद से गारंटीड मंथली इनकम होने लगेगी। अगर पति-पत्‍नी ज्‍वाइंट अकाउंट में मैक्सिमम लिमिट तक निवेश करते हैं, तो उन्‍हें हर महीने 4,950 रुपये की गारंटीड इनकम होगी।

जाने कैसे होगी मंथली इनकम

पोस्ट ऑफिस की मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये और ज्वॉइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्‍कीम में 6.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप चाहें तो आपका कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाएगा। अगर आप यह भी चाहते हैं कि इसे आगे 5-5 साल और बढ़ा सकते हैं। हर 5 साल बाद ऑप्‍शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट ले सकते हैं या स्कीम आगे बढ़ा सकते हैं।

हर माह निश्चित रूप से होगी इनकम

पोस्ट ऑफिस मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम में पति और पत्नी को इस स्‍कीम के तहत मंथली इनकम की गारंटी है। इस खाते को खुलवाने से पति-पत्‍नी ने ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाया है और उसमें 9 लाख रुपये जमा कराए हैं। तभी इस खाते पर 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपये सालाना ब्याज बनता है। इसी रुपये को हर माह में निर्धारित करते हैं तो 12 महीनों में हर महीने 4950 रुपये मिलेंगे। पति और पत्नी के महीनों में होने वाले खर्चों का बोझ कम होगा।

इस नियम का कर सकते हैं इस्तेमाल

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कुछ इस तरह के नियमों का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत खुले खाते की मैच्‍योरिटी 5 साल तक कि होती है। यह प्रीमैच्‍योर क्‍लोज कराया जा सकता है। नियम के मुताबिक, डिपॉजिट की तारीख से एक साल पूरे होने के बाद ही आप पैसा निकाल सकते हैं। एक साल से तीन साल के बीच में पैसा निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट का 2% काटकर वापस किया जाएगा। अगर अकाउंट खुलने के 3 साल बाद मैच्योरिटी के पहले कभी भी पैसा निकालते हैं तो आपकी जमा राशि का 1% काटकर वापस किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल