25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काफिला रोककर पटरी दुकानदार के पास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, तलने लगे भजिया और ली चाय की चुस्की, जाने क्यों

चुनावी माहौल में नेताओं का वह रूप सामने आ जाता है कि कभी आप ने सोचा नही होगा। कहीं सड़क पर झाड़ू लगाते दिखेंगे तो कहीं खेत में अनाज की कटाई करते नेता नजर आ जाएंगे। इसी क्रम में प्रयागराज के विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह काफिला रोकर पटरी दुकानदार के दुकान पर पहुंचे और भजिया तलने लगे। दुकानों पर लगी भीड़ नेता जी को देखने लगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्थानीय लोगों से बात की ठंड मौसम में उनके साथ चाय की चुस्की भी ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Jan 2022, 1:40 PM IST

काफिला रोककर पटरी दुकानदार के पास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, तलने लगे भजिया और ली चाय की चुस्की, जाने क्यों

काफिला रोककर पटरी दुकानदार के पास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, तलने लगे भजिया और ली चाय की चुस्की, जाने क्यों

प्रयागराज: चुनावी माहौल में नेताओं का वह रूप सामने आ जाता है कि कभी आप ने सोचा नही होगा। कहीं सड़क पर झाड़ू लगाते दिखेंगे तो कहीं खेत में अनाज की कटाई करते नेता नजर आ जाएंगे। इसी क्रम में प्रयागराज के विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह काफिला रोकर पटरी दुकानदार के दुकान पर पहुंचे और भजिया तलने लगे। दुकानों पर लगी भीड़ नेता जी को देखने लगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्थानीय लोगों से बात की ठंड मौसम में उनके साथ चाय की चुस्की भी ली। कुछ लोग नेता जी के साथ सेल्फी लेते नजर आए तो कुछ देखते रह गए। मंत्री ने सभी स्थानीय से बात किया और फिर वहां से रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में कोरोना का कहर जारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत 118 नए केस, शहर में बढ़ी पाबंदी

दुकानदार से पूछा कितना कमाते हो

कैबिनेट मंत्री ने दुकानदार लड़के से उसका नाम पूछा फिर उसके बाद उसके आय के बारे में पूछा कि दिनभर में कितना कमा लेते हो। कैबिनेट मंत्री को जबाव मिला कि वह लड़के के हाथ से भजिया तलने वाला पलटा लेकर खुद भजिया तलने लगे। भजिया तलने की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है। इसके साथ चुनावी दौर में चुनावी दांव खेलते मंत्री ने लोगों से भाजपा सरकार में मिल रही योजनाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 15 करोड़ रुपए की 100 कार्यो का किया शिलान्यास

लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मंत्री

ब्लॉक लोकार्पण कार्यक्रम में जाते समय रिमझिम बारिश के बीच एयरपोर्ट बमरौली के पास एक चाय की दुकान के पास मंत्री अचानक रुक गए। गाड़ी से उतर कर दुकान पहुँच गए और पकौड़ी बनाने की विधि देखने लगे। पूछा तो फिर पकौड़ी बनाने लगे,फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने का लुप्त उठाया।काफी देर पर दुकान पर उपस्थित नागरिकों से संवाद कर चुनावी मन को टटोला तो मंत्री मंद मंद मुस्कराए और कार्यक्रम की ओर चल पड़े।