प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के इन दिग्गजों की EVM में बंद हुई किस्मत, जाने 10 मार्च को किसके सिर पर सजेगा ताज

प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर हुए मतदान के बाद अब उनकी किस्मत ईवीएम नामी EVM में बंद हो गई है। अब 10 मार्च को पता चलेगा कौन चुनाव जीता और हारा। प्रयागराज में भाजपा के दो बड़े मंत्री और समाजवादी से पूर्व मंत्री चुनाव मैदान में थे। भाजपा से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री अंसार अहमद चुनाव मैदान में है।
2 min read
UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के इन दिग्गजों की पोटली में बंद हुई किस्मत, जाने 10 मार्च को किसके सिर पर सजेगा ताज
UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के इन दिग्गजों की पोटली में बंद हुई किस्मत, जाने 10 मार्च को किसके सिर पर सजेगा ताज

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन लेकर काउंटिंग रूम में पहुंचाने में जुटे हैं। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर हुए मतदान के बाद अब उनकी किस्मत ईवीएम नामी पोटली में बंद हो गई है। अब 10 मार्च को पता चलेगा कौन चुनाव जीता और हारा। प्रयागराज में भाजपा के दो बड़े मंत्री और समाजवादी से पूर्व मंत्री चुनाव मैदान में थे। भाजपा से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री अंसार अहमद चुनाव मैदान में है। इसके साथ कौशाम्बी सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मैदान में है।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को समाप्त हो गया है। प्रयागराज से भाजपा के दो बड़े मंत्री चुनाव मैदान में है। शहर दक्षिणी विधानसभा से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और समाजवादी पार्टी से रईस शुक्ल, कांग्रेस से अल्पना निषाद, आप से अल्ताफ अहमद और बसपा देवेंद्र मिश्र चुनाव मैदान में है, तो वहीं शहर पश्चिमी सीट से भाजपा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , समाजवादी पार्टी से ऋचा सिंह, कांग्रेस से तस्लीम उद्दीन और बसपा से गुलाम कादिर चुनाव मैदान में है। सभी दिग्गजों की किस्मत की चाभी अब EVM में बंद हो गई है।

उपमुख्यमंत्री को मिल सकता है भारी टक्कर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक बार फिर सिराथू सीट से चुनाव मैदान में है और आज सुबह से मतदान जारी है। उपमुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल टक्कर दे रही है। केशव कौशाम्बी के बेटे और पल्लवी पटेल बहु हैं। दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए हुए मतदान वाली पोटली अब 10 मार्च को खुलेगी। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर वोटिंग की है। प्रयागराज में शाम पांच बजे तक 50.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Updated on:
27 Feb 2022 08:39 pm
Published on:
27 Feb 2022 08:16 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस