प्रयागराज

वायरल गर्ल और IIT बाबा के बाबा के बाद अब इंटरनेट पर छाई महाकुंभ की ‘वायरल साध्वी’, जानें क्यों?

Harsha Richhariya Bridal Look : महाकुंभ 2025 में रातोंरात फेमस हुए तीन बड़े नाम अब विवादों और शादियों को लेकर चर्चा में हैं। जानें IIT वाले बाबा अभय सिंह, वायरल गर्ल मोनालिसा और साध्वी हर्षा रिछारिया की साल 2026 की नई कहानियां।

2 min read
वायरल गर्ल-वायरल बाबा के बाद सोशल मीडिया पर छाईं महाकुंभ की वायरल साध्वी, PC- Patrika

प्रयागराज महाकुंभ 2025 ने सोशल मीडिया पर कई चेहरों को रातोंरात फेमस बना दिया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहे तीन नाम वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले, IIT वाले बाबा अभय सिंह और वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया, अब अपनी पर्सनल लाइफ के नए ट्विस्ट के साथ सुर्खियों में हैं। मोनालिसा की इंटरफेथ शादी विवादों में घिर गई, अभय सिंह ने महाशिवरात्रि पर शादी कर ली और हर्षा रिछारिया का ब्राइडल लुक हाल ही में वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी पर FIR मामले में कोर्ट ने अपना आदेश बदला, कहा- बिना नोटिस केस दर्ज करना ठीक नहीं

वायरल गर्ल की इंटरफेथ शादी में विवाद

महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष माला बेचने वाली दुकान पर अपनी नीली-भूरी आंखों और साधारण मुस्कान से वायरल हुई मोनालिसा भोसले (इंदौर निवासी) को महाकुंभ की मोनालिसा या रुद्राक्ष गर्ल कहा गया। मार्च 2026 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान (एक्टर और मॉडल) से इंटरफेथ शादी कर ली। शादी 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में हुई। परिवार के विरोध के चलते मोनालिसा ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी।

हालांकि शादी के बाद मामला उलझ गया। जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया, जिसके बाद उनके पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। परिवार ने लव जिहाद जैसे आरोप लगाए, जबकि मोनालिसा ने मीडिया में अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया। अभी भी यह मामला सोशल मीडिया पर गरमा हुआ है।

IIT वाले अभय सिंह ने की शादी

IIT बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र अभय सिंह महाकुंभ में अपनी फराटेदार अंग्रेजी, आधुनिक सोच और संन्यासी वेश से IIT वाले बाबा के नाम से वायरल हुए। लाखों का कॉर्पोरेट पैकेज छोड़कर उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता चुना था।

15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में प्रतीका (Pratika) से शादी की। प्रतीका कर्नाटक के मंगलुरु/बेंगलुरु की इंजीनियर हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech और MIT मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।

शादी के दो दिन बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी हुई। शादी के बाद दंपति हरियाणा के झज्जर (अभय के पैतृक गांव) गए, जहां बड़ी भीड़ उमड़ी। फिलहाल दोनों धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में रह रहे हैं और सरल, मिनिमलिस्ट जीवन जी रहे हैं।
दोनों मिलकर श्री यूनिवर्सिटी या सनातन यूनिवर्सिटी खोलने की योजना बना रहे हैं, जिसमें आध्यात्मिकता और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण होगा।

'सबसे खूबसूरत साध्वी' का ब्राइडल लुक वायरल

भोपाल की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, एंकर और मॉडल हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई/गंगा स्नान के दौरान पीली साड़ी, रुद्राक्ष माला और ग्लैमरस लुक से 'महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी' बन गईं। एक दिन में उनके फॉलोअर्स में लाखों की बढ़ोतरी हुई। बाद में स्पष्ट हुआ कि वे असल में साध्वी नहीं हैं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर हैं।

अब अप्रैल 2026 में हर्षा ने इंस्टाग्राम पर 'गुलाबी लहंगे' में पूरा ब्राइडल लुक शेयर किया। ट्रेडिशनल मेकअप, ज्वेलरी और दुल्हन वाली वाइब्स के साथ। वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स कमेंट्स में पूछ रहे हैं 'शादी कब है?' या 'ये ब्राइडल लुक किसके लिए?'

हर्षा ग्लैमर की दुनिया में पूरी तरह वापस आ चुकी हैं और लगातार नए लुक्स शेयर कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं। पिता ने पहले दो-तीन प्रपोजल्स की बात कही थी, लेकिन शादी अभी कन्फर्म नहीं हुई है। यह ब्राइडल वीडियो कंटेंट या शादी की तैयारी का टीजर हो सकता है।

ये भी पढ़ें

जिस दुकान पर अखिलेश यादव ने चाय पी उस पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, दुकानदार बोला- परेशान किया जा रहा
Published on:
18 Apr 2026 08:14 pm
Also Read
View All