प्रयागराज

प्रयागराज में नैनी ब्रिज पर दो कारों में टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मैहर देवी दर्शन करने जा रहा था परिवार

Prayagraj Accident news: प्रयागराज के यमुना नदी पर बने नए नैनी पुल के चौराहे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है...

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रयागराज: नैनी के नए यमुना पुल पर स्थित चौराहे पर दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कारों के बीच हुई टक्कर के बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

शादी की खुशियों के बीच मातम, खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा मासूम, एंबुलेंस ने रौंदा, दर्दनाक मौत

फाफामऊ के रहने वाले हैं मृतक

प्रयागराज के यमुना नदी पर बने नए नैनी पुल के चौराहे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग कार से मैहर देवी दर्शन पूजन करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि फाफामऊ के रहने वाले छेदीलाल परिवार के सदस्य दीपक चौरसिया और उनके साथ परिवार के ही दो अन्य लोग दर्शन पूजन के लिए निकले थे। तभी नैनी ब्रिज के चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही कार से उनके कार की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद पलटी कार

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह से पलट गई, जिसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य के लिए कारों के समीप पहुंचे। इसके बाद तीन लोगों के शव कार से बाहर निकलिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें पुलिस की और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महोबा के रहने वाले अर्पित यादव और प्रिंस समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि दुर्घटना के समय दोनों ही कारों की रफ्तार काफी तेज थी। इसीलिए दोनों कार के चालकों को स्थिति संभालने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि दोनों कारों के प्रकट से उड़ गए। पुलिस ने बताया है कि हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया है कि दोनों कार में सवार लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया
Updated on:
22 May 2026 01:52 pm
Published on:
22 May 2026 12:55 pm
Also Read
View All