प्रयागराज

वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा एनसीसी, 2023 से आयोजित होगी लिखित परीक्षा

UP Board से संबंद्ध कॉलेज में NCC को वैकल्पिक विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 9:31 AM IST
वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा एनसीसी, 2023 से आयोजित होगी लिखित परीक्षा
वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा एनसीसी, 2023 से आयोजित होगी लिखित परीक्षा

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड (UP Board) से संबंद्ध माध्यमिक कॉलेजों में नेशनल कैडेट कोर (NCC) की पढ़ाई कराई जाएगी। एनसीसी को वैकल्पिक विषय के तौर पर सिलेबस में शामिल किया जाएगा। इसके लिए एनसीसी को विश्वविद्यालय में जनरल इलेक्टिव कोर्स के रूप में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को एनसीसी महानिदेशालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्वीकृति दे दी है। बोर्ड प्रशासन इसकी लिखित परीक्षा वर्ष 2023 से कराएगा।

2023 से लिखित परीक्षा

अभी तक यूपी बोर्ड में एनसीसी की पढ़ाई अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाई जाती रही है। बोर्ड प्रशासन ने 9 फरवरी, 2021 को एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में मान्य करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पर मंथन करने के बाद 7 अप्रैल को आदेश जारी किया। अब एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। केवल वह छात्र जिन्हें एनसीसी की पढ़ाई करनी है, वही इस विषय को चुनेंगे। छात्र-छात्राएं इसी वर्ष से एनसीसी की हाईस्कूल व इंटर में वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाई कर सकते हैं। एनसीसी की लिखित परीक्षा 2023 से आयोजित कराई जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा संबंधित बटालियन स्तर पर होगी।

पांच अन्य विषय वैकल्पिक रूप से मान्य

शासन ने एनसीसी के साथ ही पांच अन्य विषयों को भी वैकल्पिक तौर पर सिलेबस में शामिल किया है। इनमें प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर और मोबाइल रिपेयर शामिल हैं। यानी अब इस कक्षा के छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के साथ छह विषयों में एक कोई भी विषय को वैकल्पिक सब्जेक्ट के तौर पर चुनकर उसकी पढ़ाई कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान