
UP Board Exam
पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. कोरोना (Coronavirus in up) के कारण उत्तर प्रदेश में जैसे हालात हैं, उसके हिसाब से मई-जून में बोर्ड की परीक्षाएं व यूपीपीएससी (UPPSC) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं कराना प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। प्रदेश में प्रति दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, मृतकों का आंकड़ा में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षाओं से जुड़े कई अधिकारी संक्रमित हैं। यह देख अप्रैल में ही यूपी बोर्ड व सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी परीक्षाएं होनी प्रस्तावित थी, जिन्हें रोक दिया गया था। आगामी करीब एक माह तक इनको कराने जैसे हालात दिख नहीं रहे हैं। परीक्षार्थी परेशान हैं, अभिभावकों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। हालांकि शिक्षा विभाग रणनीति बना रहा है। ऑनलाइन मॉड्यूल बनाने की तैयारी भी की जा रही है।
यूपीपीएससी, सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं प्रस्तावित-
कोरोना संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) नेमई माह में प्रस्तावित दो भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की परीक्षा 23 मई को प्रस्तावित थी, जिसमें 8,194 आवेदन हुए थे। 30 मई को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित थी। इसमें 73,792 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। इन दो परीक्षाओं के स्थगित होने से पीसीएस 2021 के टलने की संभावना भी बढ़ गई हैं। इनकी परीक्षाओं 13 जून को प्रस्तावित थी। इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग लगातार उम्मीदवार कर रहे हैं। इस भर्ती में करीब सात लाख आवेदन हुए थे।
मई पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का हो सकता है ऐलान-
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित हैं। परीक्षाएं फिलहाल स्थगित हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि मई के पहले सप्ताह में फैसला किया जाएगा कि परीक्षा करानी है या अन्य विकल्पों पर विचार करना है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षा भी 15 मई तक स्थगित हैं। डिप्टी सीएम के अनुसार 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। वर्तमान स्थिति को देखते है माना जा रहा है कि सरकार जून से पहले परीक्षाएं नहीं कराएगी।
Published on:
30 Apr 2021, 7:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.