
UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा हो सकती है रद
प्रयागराज. Uttar Pradesh Board Exam 2021 New Date : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 पर कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (UP Board High school exam Cancellation) की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर रद की जा सकती हैं। इसके साथ ही यह भी विचार चल रहा है कि इंटरमीडियट (12वीं) की परीक्षा का भी शेड्यूल एक बार फिर बदला जाएगा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा जून माह में कराई जा सकती है। पर इस पूरे मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ही आखिरी फैसला लेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 अप्रैल को बैठक में कहाकि, इस अवधि में कोई परीक्षा भी न आयोजित हो। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद आयोजित की जाएं। नई समय-सारिणी के लिए मई के पहले सप्ताह में विचार हो।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दूसरी बार टलीं :- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दूसरी बार टालीं गई हैं। यूपी बोर्ड 2021 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी वाली थीं। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूरी होकर 25 मई को, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होनी थी। पर पंचायत चुनाव के की वजह से यूपी बोर्ड परीक्षाओं को 8 मई से निर्धारित की गई थीं। फिर कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे टालना पड़ा है।
मई के पहले सप्ताह में होना था फैसला :- डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा था कि मई के पहले सप्ताह में नई तारीख पर फैसला लिया जाएगा। पर डिप्टी सीएम समेत बोर्ड परीक्षा का दायित्व संभालने वाले 19 अधिकारियों में 17 अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमित हैं। इस वक्त स्थिति चिंताजनक है।
Updated on:
1 May 2021, 1:30 PM IST
Published on:
1 May 2021, 1:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.