31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षा पर 20 मई को होगा फैसला

U P Board university Exam Decision : उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि, कोरोना संक्रमण की स्थिति पर 20 मई तक नजर रखी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 May 2021, 12:51 PM IST

यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षा पर 20 मई को होगा फैसला

यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षा पर 20 मई को होगा फैसला

लखनऊ. U P Board university Exam Decision उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि, कोरोना संक्रमण की स्थिति पर 20 मई तक नजर रखी जाएगी। उसके बाद ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की डेट पर कोई फैसला लिया जाएगा। अगर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थितियां बेहतर नहीं होगी तो कोई दूसरा उपाय निकाला जाएगा। विश्वविद्यालयों में यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार प्रमोट करने पर विचार किया जाएगा। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की समीक्षा के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा। फिर सीएम योगी जैसा निर्णय करेंगे उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम की बदल गई चाल, दो दिन शांत रहने के बाद आंधी के साथ बरसेंगे मेघा

टीईटी-2020 स्थगित :- मंगलवार को राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2020 को स्थगित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी किया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से टीईटी स्थगित करने का प्रस्ताव दिया गया था। विशेष सचिव ने कहा कि संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए उचित समय पर टीईटी पर निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट :- मई माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यह यूपी सरकार के लिए एक अच्छा साइन है। अगर आगे भ्ज्ञी ऐसा ही रहा तो परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश