प्रयागराज

प्रयागराज में पोलिंग बूथ के निकट साइकिल की हैंडिल पर टंगा झोला गिरा, हुआ बम विस्‍फोट एक युवक की मौत

Prayagraj bomb blast उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए वोटिंग के बीच प्रयागराज में पोलिंग बूथ से 10 मीटर की दूरी पर बम विस्‍फोट होने से हड़कंप मच गया है। और इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
2 min read
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए वोटिंग के बीच प्रयागराज में पोलिंग बूथ से 10 मीटर की दूरी पर बम विस्‍फोट होने से हड़कंप मच गया है। और इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि एक युवक साइकिल से बम लेकर कहीं जा रहा था। अचानक साइकिल से झोला गिर गया। जिससे बम फट गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसके साथ ही एक अन्‍य घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसका कोई चुनाव से कनेक्शन तो नहीं। पूरा मामला करेली थाना क्षेत्र का है।

साइकिल की हैंडिल पर टंगा झोला गिरा, हुआ विस्फोट

एसएसपी अजय कुमार ने इस घटना के बारे में कहाकि, पुलिस को मिली सूचनानुसार साइकिल से बाज़ार जा रहे दो चचेरे भाइयों संजय और अर्जुन (दोनों की उम्र क़रीब 21 वर्ष) का झोला जो उनकी ही साइकिल की हैंडिल पर टंगा था, वह अचानक गिर गया। जिसके कारण संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट होने के कारण अर्जुन की मौत हो गई। संजय को मामूली चोटें आईं हैं।

बम विस्फोट का बूथ या मतदान केंद्र कोई सम्बंध नहीं

इस सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) तथा पुलिस टीमों द्वारा मौक़े पर पहुंचे। मृतक (अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोराँव, उम्र 21 वर्ष) की डेड बॉडी को मोर्चरी भिजवा दिया गया। साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय कोल पुत्र बालेश्वर कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव जो कि मामूली चोटिल है, उससे पूछताछ की जा रही है। गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केंद्र से होना नहीं पाया गया है।

लापरवाही बरतने वालों पर सख्‍त एक्‍शन

एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने कहा कि, पुलिस की पूछताछ में पता चलेगा, यह दोनों किस बैरियर को क्रॉस करके यहां आए हैं और इनका मकसद क्‍या था। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर भी सख्‍त एक्‍शन होगा।

Published on:
27 Feb 2022 06:26 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस