प्रयागराज

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से खुलेगा हैवानियत का सच, नौ आरोपियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया

22 अप्रैल की रात एक परिवार के पांच लोगों को मौत घाट उतार दिया गया था। उसके बाद पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा बुधवार को कर दिया था। पुलिस मुड़भेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था।
2 min read
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से खुलेगा हैवानियत का सच, नौ आरोपियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से खुलेगा हैवानियत का सच, नौ आरोपियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया

प्रयागराज: थरवई थाना क्षेत्र में हुए एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों का डीएनए टेस्ट सोमवार को होगा। इन आरोपियों का ब्लड सैम्पल और डीएनए लैब भेजने की तैयारी पूरी हो गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में हत्या और दुष्कर्म के पुख्ता सुबूत पेश किए जा सकें।

दोनों हत्याकांड में शामिल थे ये आरोपी

आप को बतादें कि 22 अप्रैल की रात एक परिवार के पांच लोगों को मौत घाट उतार दिया गया था। उसके बाद पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा बुधवार को कर दिया था। पुलिस मुड़भेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खेवराजपुर के अलावा गोहरी में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा हुआ था। यह आरोपी देर रात को हत्याकांड जैसे अपराध को अंजाम देते थे।

साइकोकिलर हत्या के बाद करते थे दुष्कर्म

इन दोनों घटनाओं में आरोपियों ने पहले हत्या किया फिर महिलाओं के लाशों के साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस के पूछताछ में आरोप को स्वीकारा है। इस बात की पुष्टि के लिए आरोपियों का अब डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

कोर्ट की अनुमति के बाद होगा डीएनए टेस्ट

प्रयागराज एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद सोमवार से गिरफ्तार सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट होगा। ताकि आरोपियों के खिलाफ डीएनए रिपोर्ट के आधार पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया और तीन आरोपी के पैर में गोली लगने की वजह से अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Updated on:
07 May 2022 02:30 pm
Published on:
07 May 2022 02:30 pm
Also Read
View All
Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आखिरी बार कब दिखी थी? पति और 2 बेटों की मौत पर भी नहीं आई सामने

कौन थीं स्वरूप रानी नेहरू? जिनके नाम पर है SRN अस्पताल, आखिर अब क्यों उठ रही नाम बदलने की मांग