प्रयागराज

प्रयागराज के नैनी में भीषण आग का कहर, मां की मौत, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही 13 वर्षीय बेटी

Prayagraj Naini fire: प्रयागराज के नैनी बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से मां की मौत हो गई। जबकि 13 वर्षीय बेटी ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर का सामान जलकर राख हो गया।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

प्रयागराज के नैनी बाजार में मंगलवार देर रात एक मकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। वहीं 13 वर्षीय बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम देर रात तक राहत कार्य में जुटी रही।

प्रयागराज के नैनी बाजार में मंगलवार रात अचानक एक मकान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घर के अंदर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जबकि परिवार के पुरुष नीचे दुकान पर थे। जानकारी के मुताबिक यह मकान राम लाल केसरवानी का है। मकान के नीचे एक दुकान और गोदाम बना हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि गोदाम में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर बने घर तक पहुंच गईं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं घर में फंसे लोगों को बचाने के लिए पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के कुछ सदस्यों ने जान बचाने के लिए पड़ोसी की छत पर कूदकर बाहर निकलने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

विनेश फोगाट पर WFI सख्त, लौटीं हरियाणा, बृजभूषण बोले- जो रायता फैला के गई, उसी से निपट रहे, सांसद करणभूषण का बयान आया सामने

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही 13 वर्षीय बेटी, घर का सामान जलकर हुआ राख

हादसे में दुकान संचालक संजीव केसरवानी की पत्नी अर्चना, उनकी भाभी सरिता और 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। सरिता को भी चोटें आई हैं। आग इतनी भयानक थी कि घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा।

दम घुटने से हुई महिला की मौत, दो पुलिसकर्मी भी झुलसे

नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी राहुल और धर्मेंद्र भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि हादसे में दम घुटने से एक महिला की मौत हुई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी मां, पति की मिन्नतें भी बेअसर; हाथरस के थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा
Published on:
13 May 2026 07:55 am
Also Read
View All