प्रयागराज

ऐसा क्या हुआ की सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कैबिनेट मंत्री वर्षों बाद अचानक छानने लगे जलेबी

मंत्री नन्दी नैनी एरिया में भ्रमण पर निकले हुए थे। चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। मंत्री नन्दी दोपहर में नैनी के रामनगर चौराहे के पास पहुंचे तो एक दुकान पर जलेबी छन रही थी। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मंत्री नन्दी ने जलेबी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने जलेबी छानी और गुड़ के सिरे में डूबो दिया। कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री नन्दी ने जलेबी का आनंद लिया।
2 min read
ऐसा क्या हुआ कि सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कैबिनेट मंत्री वर्षों बाद अचानक छानने लगे जलेबी
ऐसा क्या हुआ कि सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कैबिनेट मंत्री वर्षों बाद अचानक छानने लगे जलेबी

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव- प्रचार में पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। हर कोई अपनी-अपनी मौजूदगी अलग-अलग ढंग से दर्ज करा रहे हैं। प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक व भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री इन दिनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे है। वह कभी चाय पकाते नजर आते हैं तो कभी पूड़ी सब्जी की दुकान पर पूड़ी छानने लगते हैं। सोमवार को भी शाम होते ही मार्केट में निकले और जलेबी की दुकान पर जलेबी बनाकर जनता से वोट मंगा। दुकान पर मौजूद जनता ने भी जमकर नंद गोपाल नन्दी की विजयी होने की नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री ने जलेबी छानकर लोगों का मुंह मीठा कराया।

मंत्री के यह रूप देख दंग रहे शहरवासी

कई उद्योगों के मालिक और उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अपने खास अंदाज के कारण आम हो या खास हर किसी के लिए खास ही रहते हैं। क्योंकि वे फर्श से अर्श तक पहुंचने के बाद भी पूरी तरह से जमीन से जुड़े हैं और अपने अतीत को नहीं भूले हैं। इसलिए जब भी मौका मिलता है वे पुरानी यादों को ताजा करने का मौका में चूकते हैं।

सोमवार को मंत्री नन्दी नैनी एरिया में भ्रमण पर निकले हुए थे। चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। मंत्री नन्दी दोपहर में नैनी के रामनगर चौराहे के पास पहुंचे तो एक दुकान पर जलेबी छन रही थी। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मंत्री नन्दी ने जलेबी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने जलेबी छानी और गुड़ के सिरे में डूबो दिया। कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री नन्दी ने जलेबी का आनंद लिया।

जनता को लुभाने में जुटे मंत्री

शहर दक्षिणी के विधायक नंद गोपाल नंदी इस समय चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के नीतियों और विकास का गुणगान कर रहे हैं। फिर से भाजपा की सरकार यूपी में बने इसके लिए नए-नए तरकीब भी अपना रहे हैं।

Published on:
17 Jan 2022 09:19 pm