24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ठेले पर छानी कचौड़ी और बनाई चाय

कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने चंद्रलोक चौराहे पर संदीप अग्रहरी के कचौड़ी की दुकान के पास पहुंचे तो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कचौड़ी छानना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि आज प्रयागराज की जनता ने उन्हें सर माथे पर बिठाया है, लेकिन वे अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 17 Jan 2022, 10:47 AM IST

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ठेले पर छानी कचौड़ी और बनाई चाय

संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ठेले पर छानी कचौड़ी और बनाई चाय

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जनता को लुभाने के लिए जनता के कार्यों को करने को मजबूर हैं। इसी क्रम में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा सीट के विधायक और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कैबिनेट मंत्री सड़कों पर लगी दुकानों पर कहीं चाय की केतली गर्म करते नजर आ रहे हैं तो कहीं कचौड़ी छानने लग रहे हैं।

हर छोटे काम किया है

आम जनता के साथ ही हमेशा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने चंद्रलोक चौराहे पर संदीप अग्रहरी के कचौड़ी की दुकान के पास पहुंचे तो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कचौड़ी छानना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि आज प्रयागराज की जनता ने उन्हें सर माथे पर बिठाया है, लेकिन वे अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। एक मेरा दौर था जब मैंने समोसा बनाने से लेकर कचौड़ी छानने और सड़क किनारे दुकान लगाने का भी काम कर चुके हैं। इसलिए वे छोटे से लेकर बड़े सभी दुकानदारों, व्यापारियों की समस्याओं को भली भांति जानते और समझते हैं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी का इन दिग्गज नेताओं से है आमने- सामने की लड़ाई, जाने कौन है किसपर कितना भारी

मंत्री नन्दी ने ठेले पर बनाई कड़क चाय, टेंपो में किया सफर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने दिन की शुरुआत ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में में भ्रमण के साथ की।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज वेणी माधव मंदिर का विवाद: जाने क्यों महानिर्वाणी अखाड़ा ने मठ पर किया अपना दावा

पार्क में भ्रमण करते हुए मंत्री नन्दी ने मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन सदस्यों के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मुलाकात की। आजाद पार्क से बाहर निकलते ही मंत्री नन्दी ने सड़क किनारे लगे ठेलों के पास जाकर चाय की चुस्की का आनंद लिया। फर्श से अर्श तक पहुंचे मंत्री नन्दी आज भले ही उद्योगपति और कैबिनेट मंत्री हैं। लेकिन कुछ दशक पहले तक चाय, समोसा, कचौड़ी बेचने के साथ ही ठेला भी लगा चुके हैं। इसीलिए चाहे बड़े उद्योगपति हों या छोटे दुकानदार सभी से एक ही भाव में मिलते हैं। सड़क किनारे लगे ठेले पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई और खुद भी अपने हाथों से बनाई गई चाय का आनंद लिया। चाय पीने के बाद मंत्री नन्दी ने टेंपो में बैठ कर सफर का आनंद लिया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग