प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: कुंडा के बाहुबली राजा भैया समेत तीन पर जाने क्यों दर्ज हुआ अपरहण का मुकदमा, तनाव बरकरार

रविवार को हुए जनसत्ता दल पार्टी और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बवाल को लेकर स्थिति अभी तक तनाव पूर्ण बनी है। जिला प्रशासन लगातार दोनों पार्टी के समर्थकों को समझाने में जुटी है। वहीं रविवार को विधानसभा कुंडा के समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी गुलशन यादव ने धमकी, मारपीट और अपहरण का आरोप लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2022, 5:33 PM IST
UP Assembly Election 2022: कुंडा के बाहुबली राजा भैया समेत तीन पर जाने क्यों दर्ज हुआ अपरहण का मुकदमा, तनाव बरकरार
UP Assembly Election 2022: कुंडा के बाहुबली राजा भैया समेत तीन पर जाने क्यों दर्ज हुआ अपरहण का मुकदमा, तनाव बरकरार

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चारण का मतदान रविवार को समाप्त हो गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और हॉट सीट कुंडा विधानसभा पर सबकी नजरें टिकी है। रविवार को हुए जनसत्ता दल पार्टी और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बवाल को लेकर स्थिति अभी तक तनाव पूर्ण बनी है। जिला प्रशासन लगातार दोनों पार्टी के समर्थकों को समझाने में जुटी है। वहीं रविवार को विधानसभा कुंडा के समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी गुलशन यादव ने धमकी, मारपीट और अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले को लेकर गुलशन यादव लगातार मीडिया से बात करते हुए राजा पर आरोप मढ़ते नजर आ रहे हैं।

गुलशन यादव के समर्थन से मारपीट

रविवार को एक तरह जहां मतदान प्रक्रिया जारी रही वहीं दूसरी ओर विधानसभा कुंडा के रैयापुर बूथ पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को बंधक बनाया गया था। जिसको लेकर बवाल मचा है। राकेश पासी और गुलशन यादव का आरोप है कि दोपहर करीब 11 बजे बूथ पर एजेंट बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के एजेंट टिंकू सिंह पुत्र भोला सिंह ने किसी को फोन कर बताया कि राकेश पासी को बूथ से हटाओ नहीं तो कैप्चरिंग और फर्जी वोट नहीं पड़ पाएंगे। कुंडा में सपा प्रत्‍याशी गुलशन यादव के आरोप के अनुसार इसी के थोड़ी देर बाद रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, सुभाष सिंह गोपाल केसरवानी 15 से 20 दबंग अज्ञात पहुंचे और राकेश पासी को गाड़ी में भरकर ले गए और मारा पीटा। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। उस वक्त उस गाड़ी में राजा भैया भी बैठे थे और उन्होंने ने गली देकर धमकी दी।

इन धाराओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

सपा एजेंट राकेश पासी की शिकायत पर पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और रविवार की रात 11 बजे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रघुराज प्रताप राजा भैया पुत्र नाम पता अज्ञात, सुभाष सिंह पुत्र नाम पता अज्ञात, गोपाल केसरवानी पुत्र नाम पता अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 367, 342, 323 504 504 एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।

मामले में जांच शुरू

कुंडा के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।मामले जितने भी अभियुक्त को नामजद तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जा चुंका है। तहरीर में रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता का नाम अज्ञात है और पता भी नहीं है। इससे लोगों को संशय हो रहा है कि आखिर ये रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया है यह फिर कोई और है।

Updated on:
28 Feb 2022, 5:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर