प्रयागराज

UP assembly elections 2022: सपा को मोहरे के रूप में मेरी बड़ी बहन मिल गयी है- अनुप्रिया पटेल

अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन पल्लवी पटेल को खूब खरी- खोटी सुनाई। इसके साथ ही सभा में आए पटेल समाज को भावनात्मक तरीके से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने मंच से कहा कि केशव मौर्य नही अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रही है, ये समझ कर वोट करे। मंच से अपने सम्बोधन में भावुक होते हुए कहा कि आज राजनीतक भाषण देने का मन नही है, यह से मेरी बड़ी बहन चुनाव लड़ रही है, तो आप के मन मे जो सवाल है उसके जवाब देने आयी हूँ।
2 min read
UP assembly elections 2022: सपा को मोहरे के रूप में मेरी बड़ी बहन मिल गयी है- अनुप्रिया पटेल
UP assembly elections 2022: सपा को मोहरे के रूप में मेरी बड़ी बहन मिल गयी है- अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज: कौशांबी ज़िले के सिराथू विधानसभा में बतौर मुख्यातिथि एक जनसभा में शामिल हुई अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन पल्लवी पटेल को खूब खरी- खोटी सुनाई। इसके साथ ही सभा में आए पटेल समाज को भावनात्मक तरीके से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने मंच से कहा कि केशव मौर्य नही अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रही है, ये समझ कर वोट करे।

मंच से अपने सम्बोधन में भावुक होते हुए कहा कि आज राजनीतक भाषण देने का मन नही है, यह से मेरी बड़ी बहन चुनाव लड़ रही है, तो आप के मन मे जो सवाल है उसके जवाब देने आयी हूँ। अनुप्रिया जहां भी हैं अपने माता-पिता की बदौलत। इसी लिए मैंने मां के खिलाफ प्रत्याशी नही उतरा है। समाज के लोगो से पूछा कि किसी दूसरे दल के नेता के पैरों के नीचे रखने वाली बेटी का चुनाव करना है या सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने वाली बेटी को चुनना है। इतना ही नही सपा को आड़े हाथों लेते हुुुए बोली सपा पिछड़ों की नुमाइंदगी करने का ढोंग कर कर रही है। 2007 में एनडीए का समर्थन किया था।

यह मेरा दुर्भाग्य है कि मेरी बड़ी बहन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सोनेलाल पटेल ने कभी दूसरी पार्टी के संबल पर चुनाव नहीं लड़ा। पल्लवी को पिता की विचारधाओ से कोई लेनादेना नहीं हैं। अपना दल सपा के लिए आंख की किरकिरी है। और अपना दल को नुकसान पहुचने के लिए मेरी बड़ी बहन ही उन्हें मिल गयी है मोहरे के रूप में, पिता की सारी संपत्ति को अपने नाम पर वसीयत करा ली, जब वह आपके पास आएं तो पूछ लीजिए। 2014 में मेरी बहन ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, ताकि सदस्यता रद्द हो जाए। परिवार में बिखराव करा रहीं तो आपकी क्या रक्षा क्या करेंगी। 27 को ईवीएम की बटन दबाने से पहले सोच लीजिएगा कि केशव नहीं अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रही हैं।

Published on:
22 Feb 2022 02:02 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस