अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हिंदुत्व की रक्षा करने वाली पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मठों, मंदिरों के महंतों, महामंडलेश्वरों को ह्विप जारी किया। इसके लिए कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि प्रयागराज,अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और काशी के संतों,पीठाधीश्वरों के साथ बैठकें कर रहे हैं। यूपी लगभग सभी जगहों पर यह बैठके संपन्न होगी।