प्रयागराज: यूपी के कौशांबी में सिराथू विधानसभा के सैनी स्थित कृषि मैदान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महासंगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता महासंगम आयोजन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं सिराथू विधानसभा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य और राज्य फ़िल्म विकास परिषद के चेयरमैन एवं हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव शामिल हुए। मंच संभालते हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने पहले ही उपस्थित जन समुदाय को गुदगुदाने का काम शुरू किया। इसके बाद बीच-बीच में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट की भी जनता से मांग की और भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य का भी बखान किया।