प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: राजा भैया ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, कहा- किसी के माई के लाल में दम नहीं है जो लगा दे कुंडा में कुंडी

गुरुवार को जहां अखिलेश यादव ने कुंडा पहुंचकर राजा भैया को ललकारा तो वहीं शुक्रवार को राजा भैया ने अखिलेश यादव को चेतावनी दे दी है। राजा भैया ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी के माई में दम नहीं है जो कुंडा में कुंडी लगा सके।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2022, 6:45 PM IST
राजा भैया ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, कहा- किसी के माई के लाल में दम नहीं है जो लगा दे कुंडा में कुंडी
राजा भैया ने दी अखिलेश यादव को चेतावनी, कहा- किसी के माई के लाल में दम नहीं है जो लगा दे कुंडा में कुंडी

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में गर्माहट जारी है। एक दूसरे पर पलटवार करने के साथ ही जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जहां अखिलेश यादव ने कुंडा पहुंचकर राजा भैया को ललकारा तो वहीं शुक्रवार को राजा भैया ने अखिलेश यादव को चेतावनी दे दी है। राजा भैया ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी के माई में दम नहीं है जो कुंडा में कुंडी लगा सके। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा विधानसभा से लगातार छटवी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इस बार राजा भैया के खिलाफ पहली बार समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी उतारा है। सपा से टक्कर देने के लिए गुलशन यादव मैदान में उतरे हैं। समाजवादी और जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया के बीच में भारी टक्कर है।

कुंडा विधानसभा पर टिकी सबकी नजर

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा। अभी पाचवें चरण का मतदान हो गया है और सातवें चरण का चुनाव 27 फरवरी को होगा। कुंडा में एक तरफ जहां राजा भैया ताकत के साथ चुनाव में जुटे हैं तो वहीं गुलशन यादव जोरदार प्रचार कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की जनता का ध्यान सबसे ज्यादा कुंडा पर ही टिकी है।

गुरुवार को कुंडा में गरजे थे अखिलेश

विधानसभा चुनावी सभा को संबोधित करने राजा भैया कुंडा विधानसभा पहुंचकर जमकर राजा भैया पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने उनके गढ़ में कहा था कि कुंडा वालों इस बार कुंडी लगा देना और साइकिल पर बटन दबा देना। इसके साथ प्रत्याशी गुलशन यादव नाम लेते हुए कहा कि इस बार कुंडा में होगा गुलशन ही गुलशन... अखिलेश यादव के बयान पर चुनौती देते हुए राजा भैया ने कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं जो कुंडा में लगा दे कुंडी।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर