प्रयागराज

UP के इलाहाबाद में हिस्ट्रीशीटर राजेश बादल को दौड़ाकर गोली मारी गयी

इलाहाबाद के सोरांव थानान्तर्गत फाफामऊ में देर रात दौड़ाकर मारी गयी गोली, दो महीने पहले भी हुआ था राजेश पल हमला।
2 min read
Allahabad History Sheeter Shoots
इलाहाबाद में हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद जिले में फिर एक बार दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। सोरांव थानाक्षेत्र के फाफामऊ में हिस्ट्रीशीटर राजेश बादल को दौड़ाकर गोली मारी गयी है। घटना बीती देर रात की है। राजेश पर दो महीने पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। बताते चलें कि राजेश की पत्नी पूर्व पार्षद भी रह चुकी है। उसका पूरा नाम राजेश कुमार है। जिले के सोरांव थाना अंतर्गत फाफामऊ के वृंदावन गेस्ट हाउस पास हिस्ट्रीशीटर व पूर्व पार्षद पति राजेश कुमार उर्फ बादल को देर रात दौड़ाकर गोली मारी गई। बता दें कि दो महीने पहले राजेश पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था। घअना के बाद परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राजेश बादल को गोली मारे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


बताया गया है राजेश बादल पर शुक्रवार की देर रात फाफामऊ के वृंदावन गेस्ट हाउस के पास दौड़ाकर गोली मारी गयी। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। राजेश को गंभीर हालत में फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक गोली राजेश के पेट में लगी है। सूत्रों के मुताबिक राजेश बादल का चिल्ला के रहने वाले कई लोगों के साथ जमीनी विवाद भी चल रहा है। इसके चलते उसे पहले भी मारने की कोशिश की जा चुकी है।


राजेश पर शिवकुटी इलाक़े में उसके कार्यालय में घुसकर बीते पांच मई को बदमाशों ने गोली मारी थी। इस घटना में उसे तीन गोलियां लगीं फिर भी वह बच गया। इस मामले में बादल के परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। बादल शहर के शिवकुअी थानान्तर्गत चिल्ला का रहने वाला है, पुलिस रिकार्ड में राजेश एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसकी पत्नी रेखा चिल्ला इलाके की पूर्व पार्षद रह चुकी है।
By Prasoon Pandey

Published on:
21 Jul 2018 08:35 am
Also Read
View All
Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आखिरी बार कब दिखी थी? पति और 2 बेटों की मौत पर भी नहीं आई सामने

कौन थीं स्वरूप रानी नेहरू? जिनके नाम पर है SRN अस्पताल, आखिर अब क्यों उठ रही नाम बदलने की मांग