
इलाहाबाद में गोलीबारी
इलाहाबाद. जिले में अपराध की घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है। मऊआइमा थाना क्षेत्र में बैंक से संबंधित सहज जन सेवा केंद्र चलाने वाले कर्मचारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई और उसका मोबाइल, बाइक और नकदी लेकर अपराधी फरार हो गये। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिये कई राउंड फायरिंग की।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। मऊ आइमा थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की कहली शाखा से संबंध सहज जनसेवा केंद्र संचालक के संचालक अशोक पटेल अपने कार्यालय में बैठे थे, दोपहर तक हुए कलेक्शन को लेकर वह बैंक में जमा करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक अशोक पटेल जैसे ही गांव से बाहर निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और कहली बाजार से पहले सुनसान इलाका देखकर बाइक पर बैठे पीछे दो लोगों ने उन्हें पिस्टल सटा दी।
अपराधियों ने उन्हें रुकने को कहा और जैसे ही अशोक पटेल ने गाड़ी भगाने की कोशिश की बदमाशों ने उनके पैर पर गोली मार दी और उनका मोबाइल, एक लाख रूपये नकद और बाइक लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:
बदमाशों के भागने पर अशोक पटेल ने शोर मचाया। आसपास के लोग जैसे ही जमा हुए, बदमाशों ने एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दी। और मौके से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया।
मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। परिजनों से किसी पर संदेह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने अभी किसी पर शक होने की बात नहीं कही है। तहरीर आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी ।
BY- PRASOON PANDEY
Published on:
17 Jul 2018 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
