प्रयागराज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साअधिकारी का जारी किया विज्ञापन, 611 पदों पर आज से आवेदन शुरू

चिकित्साधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया था। इस भर्ती से जुड़े अन्य जानकारी लेने के लिए आधिकारिक साइट से ले सकेंगे। पांच अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर और आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई है।

less than 1 minute read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्साअधिकारी का जारी किया विज्ञापन, 611 पदों पर आज से आवेदन शुरू

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने चिकित्साअधिकारी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने 611 पदों पर आज से आवेदन मांगे है। इस पद पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिकित्साधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया था। इस भर्ती से जुड़े अन्य जानकारी लेने के लिए आधिकारिक साइट से ले सकेंगे। पांच अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर और आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवेेदन करें। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में 97 फीसदी ने दी परीक्षा

गुरुवार को आयोजित स्टाफ नर्स परीक्षा में 97 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। स्टाफ नर्स के 558 पदों पर भर्ती के लिए 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार लखनऊ के दो केंद्रों में सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 तक आयोजित मुख्य परीक्षा में 931 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Published on:
05 Aug 2022 11:10 am
Also Read
View All
अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर दिया पति ने शादी का ऑफर! अनजान समझकर मिलने भी बुलाया, हैरान कर देगा मामला

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के खाते बिना किसी ठोस जांच के किए जा रहे सील! हल्लाबोल प्रदर्शन में क्या-क्या उठाए मुद्दे?

पुरोहित का नाम पूछा और तड़ातड़ चला दी गोलियां! एक के बाद एक 5 राउंड किए फायर; प्रयागराज का सनसनीखेज मामला

गर्म लोहे से दागा और प्राइवेट पार्ट पर किए वार! इसके बाद मुंह दबाकर कर दी मासूम की हत्या; सयान हत्याकांड में अपडेट

नोटों की सेज, हथियारों का शौक और 4 शादियों का आरोप: प्रयागराज की पल्लवी सिंह की कहानी ने मचाया बवाल