IAF aircraft incident: पुणे एयरपोर्ट पर देर रात एक घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इस वजह से कई फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।
IAF aircraft incident: पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात रनवे को अचानक से हुई एक घटना की वजह से अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा। इस वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया औऱ दूसरे शहरों में भेजा गया। इससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा और इसी वजह से वे थोड़े परेशान नजर आए। जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना के एक विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा जिसके चलते एयरपोर्ट पर इतनी अव्यवस्था हुई। इस बात की पुष्टि भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट डालकर की।
आपको बता दें, भारतीय वायु सेना की लैंडिंग के समय उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई थी। यह घटना रात के करीब 10:25 बजे हुई। गियर में खराबी आने के कारण लैंडिंग सामान्य तरीके से नहीं हो पाई और उसे हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद विमान रनवे पर ही रुक गया, जिससे बाकी विमानों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, रनवे को साफ करने और सब कुछ सामान्य करने में लगभग 4 से 5 घंटे लग सकते थे। तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विमान को हटाने व रनवे को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया।
यह खबर अपडेट की जा रही है।