रायबरेली

भाजपा से जुड़ते ही दिनेश प्रताप सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, मंच से यूं कोसते रहे लगातार

कांग्रेस के साथ 15 वर्षों तक रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज भगवा चोला पहन लिया.
2 min read
Dinesh
Dinesh

रायबरेली. कांग्रेस के साथ 15 वर्षों तक रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज आखिरकार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , सीएम योगी व अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में भगवा चोला पहन लिया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर खूब शब्द बाढ़ छोड़े। वे मंच से करीब 25 मिनट तक कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकलते रहे और इस बीच सूख रहे अपने गले की भी चिंता नहीं की। हां, बीच-बीच में बोलते-बोलते पानी की मांग जरूर की।

मैं खुद भाजपा में आया-

पंचवटी परिवार के भाजपा में विलय होने पर एमएलसी ने कहां कि उन्हें कांग्रेस से तोड़ा नहीं बल्कि वह स्वयं ही भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने जितने भी विधायक बनाए हैं, वे दूसरे दलों से भीख मांगकर बनाए गए हैं। 60 वर्षों में कांग्रेस ने एक भी कार्यकर्ता ऐसा नहीं बनाया जो विधायक का टिकट मांग सके।

गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर नहीं...-

दिनेश सिंह ने कहा कि यहां आचार्य द्विवेदी, मलिक मोहम्मद जायसी, स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव सिंह जैसी हस्तियों ने जन्म लिया। इन जैसे महान लोगों के नाम से पहचानी जानी चाहिए यह धरती, न की गांधी-नेहरू परिवार के नाम से।

उड़ान अकादमी स्थापना को लेकर घेरा कांग्रेस को-

दिनेश सिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की स्थापना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध और कहा कि इस अकादमी से रायबरेली का एक भी पायलट नहीं निकला। इस संस्थान से अब तक रायबरेली के 200-300 पायलट बन जाने चाहिए थे। ये इसलिए नहीं हुआ क्योंकि इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य ही कुछ और था। ये इसलिए खोला गया ताकि दिल्ली वाले यहां आएं, दो-तीन दिन यहां पिकनिक मनाएं। प्रतिमा लगाने पर दिनेश ने कहा कि मैने रायबरेली में यहां के पहले सांसद स्व फीरोज गांधी की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी, लेकिन इस पर गांधी परिवार मेरा सिर कलम करने के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि जो अपने बाबा का नहीं हुआ, वो रायबरेली की जनता का कभी नहीं हो सकता।

Published on:
21 Apr 2018 09:01 pm
Also Read
View All
फिरोज गांधी पुण्यतिथि: रायबरेली में कितनी बची है उनकी विरासत? जिस सीट से शुरू हुआ गांधी परिवार का रिश्ता, वहां अब राहुल की सियासत

‘भाई के हत्यारे के सामने टेके घुटने’, अजय राय पर CM योगी का तीखा प्रहार, जानिए क्या है पूरा मामला

मनुस्मृति बयान पर राहुल गांधी पर बरसे योगी, बोले- जो सरकार जनभावनाओं का अनादर करती है, जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंकती है

‘राहुल गांधी को गाली देना लोकतंत्र पर हमला!’ रायबरेली में भड़के कांग्रेसी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ रायबरेली में प्रदर्शन: प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया