10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के कार्यक्रम में हुआ शार्ट सर्किट, रुका भाषण माइक पंखा भी हुआ खराब

जिले के आला अधिकारी और फायर ब्रिग्रेड के लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे। आखिर में आग पर काबू पा लिया गया।

2 min read
Google source verification
Amit Shah meeting,

amit shah meeting

रायबरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में विधान परिषद के नेता दिनेश प्रताप सिंह तथा उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।

यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का जोरदार स्वागत किया ही था कि तभी अचानक जीआइसी मैदान में मंच के पास ही पत्रकार दीर्घा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी। शार्ट सर्किट की आग इतनी खतरनाक थी कि पत्रकार दीर्घा में अफरा तफरी मचने लगी। वहां पर जिले के आला अधिकारी और फायर ब्रिग्रेड के लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे। आखिर में आग पर काबू पा लिया गया। भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुआ था।

जनसभा में जब महेंद्र नाथ पांडेय का संबोधन शुरु ही हुआ था, उसी दौरान पत्रकार दीर्घा के टेंट के एक पिलर के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अमला आग की तरफ दौड़ा, लेकिन कुछ लोगों ने शोर मचाया कि किनारे- किनारे लगाए गई लोहे की रैलिंग में करंट उतर आया है। ऐसे में सारे लोग उस दीर्घा से ही भागने लगे। करीब 20 मिनट बाद हालात पर काबू पाया गया था।

आग काबू में आने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय ने अपना संबोधन शुरू किया, मगर शार्ट सर्किट की आग लगने से इलेक्ट्रानिक लाइन में समस्या आ जाने से माइक और पंखा सब बंद हो गए थे। भारी अव्यवस्था के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने अपना संबोधन खत्म कर दिया था। इसके बाद मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी कैबिनेट के आधा दर्जन मंत्री भी थे। इतना ही नहीं नेताओं का भाषण भी रोक दिया गया था।


हालाँकि पूरी घटना पर अमित शाह ने तंज कस्ते हुए कहा कि जब कुछ अच्छा होता है तो अर्चने आती हैं। थोड़ी देर पहले यहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, तो सभी मीडिया वाले उसे दिखाने लगे थे। जब कभी कुछ अच्छा होने वाला होता है तो उससे पहले कुछ अर्चने जरूर आती हैं। यह संकेत है कि रायबरेली में कुछ बड़ा होने वाला है।