रायबरेली

पिता की गैरमौजूदगी में दुकान पर लड़की से करता था इश्कबाजी और फिर एक दिन….

रायबरेली जिले का हाल, आरोपी युवक दो बच्चों का बाप है...
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 4:06 PM IST
raebareilly crime news

रायबरेली. जिले में लगातार किशोरियों भगा ले जाने के कई मामले सामने आये हैं। रायबरेली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले दो दिनों में तीन मामले लड़कियां के भगाने के आये हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार ऐसे मामले जिले के प्रत्येक थानों में दर्ज किये जा रहे हैं। पुलिस सर्विलांस के जरिये गुमशुदा लड़कियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी ट्रेस किये जा रहे हैं। शेष भागी लड़कियों की भी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने माता-पिता को अपने बच्चों पर ध्यान रखने की भी सलाह दी है।

भदोखर थाना क्षेत्र के ऐसे ही एक मामले में बीते मंगलवार को रायबरेली पुलिस ने अपह्रत किशोरी को मुंशीगंज से बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया। किशोरी को भगाने वाला गैर समुदाय का युवक दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया
भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाय की दुकान करने वाले व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी आठ मार्च को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद घरवालों को पता चला कि मेल्थुआ थाना जगतपुर निवासी इंतजार अली पुत्र इंसाफ अली अक्सर उसकी दुकान पर आता था। धीरे-धीरे उसने किशोरी को बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया। जब युवती पूरी तरह से उसके प्यार में फंस गई तो वह मौका देखते ही उसे प्यार के सब्जबाग दिखाकर भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने परिवारजनों ने 11 मार्च को थाने में तहरीर दी थी।

रिश्तेदारी में आया युवक लड़की भगा ले गया
लड़की को भगाना का दूसरा मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाने का है। यहां लगभग दो महीने पहले आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 14 जनवरी की रात रिश्तेदारी में गांव आया आरोपी युवक सलमान पुत्र कलाम निवासी ओसाह मजरे बाबू खेड़ा, उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस साजिश में मोहम्मद अली पुत्र मकदूम की भी भूमिका बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

थानाध्यक्ष बोले- जल्द होगी उचित कार्रवाई
हरचंद थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि अपह्रत लड़की बरामद कर ली गई है। मामले में दोनों पक्षों को बुलाया जायेगा और जो भी असलियत होगी उसकी जांच करके आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Published on: