28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की मौत के बाद देवर संग रहने लगी थी रचना, बीच में आई एक और लड़की तो भाभी ने उठा लिया ये कदम

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र का मामला, 26 वर्षीय भाभी के इस कदम से मचा हड़कंप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 11 Mar 2018, 3:03 PM IST

hamirpur crime news

हमीरपुर. देवर की शादी किसी और से तय हुई तो भाभी ने फांसी लगाकर जान दे दी। लेकिन मृतका (26 वर्ष) के परिजन देवर पर पुत्री की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत के भाभी अपने देवर के साथ रहने लगी थी, लेकिन उसकी शादी तय होते ही भाभी ने खौफनाक कदम उठा लिया।

मामला हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का है। पति की मौत के बाद मृतका रचना अपने देवर के साथ रहने लगी थी। दो दिन पहले देवर की शादी मवई गांव की एक लड़की से तय हो गई। भाभी को लगा कि अब वो क्या करेगी? पति की मौत पहले ही हो चुकी थी और अब देवर की शादी भी दूसरी लड़की से हो रही है। रचना को अपनी दुनिया एक बार फिर से उजड़ती दिखी, तो उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दो साल पहले पति की हो गई थी मौत
खेतों पर गये परिजन जब घर वापस लौटे तो रचना का शव फंदे पर झूल रहा था। रचना की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के चचिया ससुर ओमकार राजपूत ने बताया कि उसके भतीजे कमलेश का पहला विवाह सुमन के साथ हुआ था। करीब 10 वर्ष पूर्व सुमन की मौत प्रसव के दौरान हो गई थी। इसके बाद उसने दादौ निवासी रचना के साथ विवाह किया था। रचना से उसे एक पुत्र हुआ। अभी इनकी गृहस्थी हंसी-खुशी से चल ही रही थी कि दो वर्ष पूर्व कमलेश की मौत क्षयरोग के चलते हो गई।

रजामंदी से देवर संग रहने लगी थी रचना
ओमकार ने बताया कि कमलेश की मौत के बाद परिवार की रजामंदी पर रचना अपने देवर निर्दोष के साथ रहने लगी। लेकिन दो दिन पहले ही निर्दोष का रिश्ता मवई गांव में तय कर दिया गया। परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। तभी रचना ने सुना घर पाकर रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई। खेतों से लौटे परिजनों को जब तक इसकी जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग