रायगढ़

प्लेसमेंट के 300 कर्मचारियों ने किया कामबंद हड़ताल, पढि़ए खबर क्यों आक्रोशित हुए ये कर्मी

- निगम के बाहर किया गया प्रदर्शन

2 min read
Apr 16, 2018
प्लेसमेंट के 300 कर्मचारियों ने किया कामबंद हड़ताल, पढि़ए खबर क्यों आक्रोशित हुए ये कर्मी

रायगढ़. नगर निगम की सफाई शाखा में प्लेमेंट के रूप में कार्य कर रहे १७४ कर्मचारियों को हटाया जाना है। हालांकि इसका आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्लेसमेंट के पूरे तीन सौ कर्मचारियों ने इसके विरोध में आ गए हैं। वहीं सोमवार से अनिश्ििचतकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इस हड़ताल के दौरान प्लेसमेंट के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था भी बेपटरी हो रही है।

स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को महिला समूह के हवाले कर रही है। मौजूदा समय में कई वार्डों में महिला समूह के द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इसे देखते हुए शासन ने बीते दिनों यह आदेश जारी किया था कि अब जब महिला समूह के द्वारा कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है तो नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए स्वीकृत ३०० प्लेसमेंट कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है। इसमें १२६ प्लेसमेंट कर्मचारियों को ही रखा जाना है।

इसका निर्देश निगम को दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि नगर निगम के द्वारा अब तक इन प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाए जाने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन सफाई व्यवस्था में लगे प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्लेसमेंट के पूरे ३०० कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर दिया। वहीं वे नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान नगर निगम विरोधी नारेबाजी भी की गई। प्लेसमेंट के कर्मचारियों का कहना था कि काम से निकाले जाने पर उनका रोजगार छिन जाएगा। ऐसे में उन्हें कार्य पर रखने की मांग की जा रही है।

बिगड़ रही सफाई व्यवस्था
शहर की सफाई व्यवस्था पर आए दिन सवाल खड़े होते हैं। वहीं अब जब प्लेसमेंट के कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल शुरू किया गया है तो सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में सफाई भी नहीं हुई। वहीं एक साथ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था और भी बिगडऩे की बात कही जा रही है। हालांकि निगम के अधिकारी इस अव्यवस्था को दूर किए जाने की बात कह रहे हैं।

Published on:
16 Apr 2018 03:39 pm